24 अक्टूबर को मैने टिप्पणी माडरेशन पर अपनी व्यक्तिगत राय रखी थी। जिस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं थी। उसी विषय पर कल सुरेश चिपलूनकर जी की पोस्ट आई। पर उस पर की गयी टिप्पणियों में थोड़ी कटुता का आभास मिल रहा था। मेरा तो इस पर फिर यही कहना है कि, 'मुंडे-मुंडे मतिर्भिन्ना'। जितने लोग हैं उतने दिमाग हैं, उतनी ही राय हैं। सब को अपने विचार रखने का हक है। यदि हमें एक-दूसरे की राय अच्छी नहीं लगती, तो बजाय कटुता बढ़ाने के बात वहीं खत्म कर देना उचित है। एक सलाह दी गयी थी कि माडरेशन से एक अपमानजनक स्थिति बन जाती है और जैसा कि कुश ने कहा कि अपनी मेहनत बेकार जाती लगती है। तो इससे मैं पूरी तरह सहमत हूं। पर यदि सामने वाला अपने बारे में कुछ अच्छा भी नहीं सुनना चाहता तो हम ही क्यों जबरदस्ती अपना समय और दिमाग खराब करें। तो जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दिया जाए। जब उनकी बात हमें ठीक नहीं लगती तो उनको भी पूरा हक है कि हमारी बात मानें या ना मानें।
इस ब्लॉग में एक छोटी सी कोशिश की गई है कि अपने संस्मरणों के साथ-साथ समाज में चली आ रही मान्यताओं, कथा-कहानियों को, बगैर किसी पूर्वाग्रह के, एक अलग नजरिए से देखने, समझने और सामने लाने की ! इसके साथ ही यह कोशिश भी रहेगी कि कुछ अलग सी, रोचक, अविदित सी जानकारी मिलते ही उसे साझा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके ! अब इसमें इसको सफलता मिले, ना मिले, प्रयास तो सदा जारी रहेगा !
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
कदर तेरी ना जानी 😔
इसके माखौल का कारण यह खुद है ! अपने टिकाऊपन यानी शेल्फ-लाइफ के कारण यह बाजार में महीनों पहले से पैक होकर बिकने लगती है। अब सभी जानते हैं कि ...
-
कल रात अपने एक राजस्थानी मित्र के चिरंजीव की शादी में जाना हुआ था। बातों ही बातों में पता चला कि राजस्थानी भाषा में पति और पत्नी के लिए अलग...
-
सालासर बालाजी धाम से सुजानगढ़ करीब 34 किलोमीटर दूर स्थित है। सुजान गढ़ के रेलवे स्टेशन से रेल पटरी पार करने के बाद वहाँ से करीब 11-12 की...
-
बातचीत के दौरान ही माधवजी सोनू को आवाज लगाते और उसके आने पर सबके सामने उसे एक दो रुपये का और एक पांच रुपये का सिक्का दिखला कर कोई एक उठाने...
6 टिप्पणियां:
धन्यवाद जी
हम यहां कटुता फैलाने के लिए नहीं है सो सबको इसका ध्यान रखना चाहिए.गुरूपर्व की बधाई
असी तुहाडी गल तो राजी हां जी
आपने सही कहा, असहमति जताता अलग बात है, गाली देना अलग। बस बात को सलीके से रखने की अदा चाहिए।
टिपण्णी लिखने में समय लगता है, उर्जा का भी व्यय होता है. कमेन्ट मोडरेशन इस नाते अच्छा नहीं लगता. पर अगर कोई ऐसा करता है तो क्या किया जाय. मैंने ऐसे बहुत से ब्लाग्स को अपनी ब्लाग लिस्ट से निकाल दिया है. आप लोग भी ऐसा कर सकते हैं.
आज के इस साइबर जंगल में किसी के घर में दरवाज़ा लगे होने पर हम सिर्फ़ इसलिए ऐतराज़ नहीं कर सकते हैं क्योंकि हमें खुले में रहना निरापद लगता है. और न ही इस विचार में कोई अक्लमंदी है की मैंने उन घरों में जाना छोड़ दिया है जिन में दरवाजा लगा हुआ है. आज के समय में जहाँ हर आयु-वर्ग के लोगों की पहुँच इन्टरनेट तक है और साथ ही हर दर्जे का स्पैमर अपना कचरा किसी भी खुले हुए दरवाज़े में फैंकने को तैयार बैठा है, वहाँ पर मोडरेशन रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है. फ़िर भी हर ब्लॉगर को स्वतंत्रता है की वह जैसा ठीक समझे करे, हम अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं मगर उससे भिन्न राय रखने वालों का बहिष्कार (अपनी अपनी ब्लाग लिस्ट से निकाल देना आदि) करने को मैं असहिष्णुता ही समझता हूँ. मार्क ट्वेन की बात याद आती है, "दूसरों पर वैसा व्यवहार मत थोपो जैसा तुम अपने लिए चाहते हो, हो सकता है की उनकी अभिरुचि तुमसे अलग हो."
एक टिप्पणी भेजें