इसके माखौल का कारण यह खुद है ! अपने टिकाऊपन यानी शेल्फ-लाइफ के कारण यह बाजार में महीनों पहले से पैक होकर बिकने लगती है। अब सभी जानते हैं कि जो जितना ज्यादा दिखता है, उतनी ही उसकी पूछ कम हो जाती है ! सोन-पपड़ी की यही सर्वसुलभता उसे खास से आम बना देती है ! इसके अलावा दूसरी मंहगी मिठाइयों के मुकाबले इसकी कम कीमत, एक खरीदो दो पाओ जैसी स्कीमों ने भी इसकी छवि को धूमिल कर इसे लेन-देन की खानापूर्ति का साधन मात्र बना दिया है ! रही-सही कसर इसके बंद डिब्बे के घर-घर घूमने ने पूरी कर दी है..........!
#हिन्दी_ब्लॉगिंग
दीपावली जो उल्लास का पर्व है। खुशियों को बांटने का त्योहार है, उसी में जाने-अनजाने हम एक ऐसी चीज की बेकद्री करते आ रहे हैं, उसका माखौल उड़ा रहे हैं, जिसमें दसियों गुण विद्यमान हैं ! बात हो रही है, एक मिठाई की जिसका नाम है सोन-पापड़ी ! जो स्वादिष्ट भी है, मुंह में घुलनशील है, मधुर है, नुकसानदेह भी नहीं है ! कीमत भी ज्यादा नहीं है। टिकाऊ भी है, खरीदी भी सबसे ज्यादा जाती है, जिसको बनाने में खास हुनर की भी जरूरत पड़ती है। फिर भी उसी के मिम्स बनते हैं, उसका मजाक उड़ाया जाता है ! उसको हल्के में लिया जाता है ! ऐसा क्यों ?
.jpg) |
| ले भई, अपना उपहार |
.jpg) |
| क्यों भाई ? |
सोन-पापड़ी की तो कद्र की जानी चाहिए क्योंकि इसे बनाना-तैयार करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। इसकी खासियत इसकी सैकड़ों परतें और इसके महीन रेशे हैं ! जो मुंह में जाते ही घुलने लगते हैं ! जिसके लिए बेसन-मैदे की उचित मात्रा में मिलावट, इसकी चाशनी की गुणवत्ता, फिर पूरी सामग्री को नियत समय के भीतर रेशों में बदलने की कठिन, पेचीदा और श्रमसाध्य तकनीक की जरुरत होती है, जिसके लिए काफी ताकत और अनुभव का होना अति आवश्यक है ! वैसे आजकल इसका उत्पादन भी और चीजों की तरह मशीनों से होने लगा है ! फिर भी.......!
 |
| तेरा जवाब नहीं |
रही बात इसके मजाक बनने की ! तो इसके माखौल का कारण यह खुद है ! अपने टिकाऊपन यानी शेल्फ-लाइफ के कारण यह बाजार में बाढ़ की तरह आ कर महीनों पहले से पैक होकर बिकने लगती है। त्योहारों पर हर घर में पहुंच जाती है। अब सभी जानते हैं कि जो जितना ज्यादा दिखता है, उतनी ही उसकी पूछ कम हो जाती है ! सोन-पापड़ी की सर्वसुलभता ही उसे खास से आम बना देती है ! इसके अलावा दूसरी मंहगी मिठाइयों के मुकाबले इसकी कम कीमत, एक खरीदो दो पाओ, जैसी स्कीमों ने भी इसकी छवि को धूमिल कर इसे लेन-देन की खानापूर्ति का साधन मात्र बना दिया है ! रही-सही कसर इसके बंद डिब्बे के घर-घर घूमने ने पूरी कर दी है !
 |
| कैसी हैं आप ? |
 |
| इंद्रजाल |
ऐसा विपरीत माहौल होने के बावजूद यह सूफी मधुर पदार्थ किसी संत की तरह निर्लिप्त रह कर, अपनी जिजीविषा के बल पर हर परिस्थिति का सामना कर रहा है ! अपनी उचित कीमत के कारण यह अकिंचन को भी मिठास के सुख का अनुभव करवाता है ! कौन क्या कह रहा है, क्या कर रहा है, उस ओर ध्यान ना दे, अपने कर्म करता चला जा रहा है ! ऐसा कहा जा सकता है कि वर्तमान में दो ही ऐसे ''पीतवर्णी'' हैं, जो हर परिस्थिति का डट कर सामना करते हैं !
.jpg) |
| दो पीतवर्णी |
पर जो भी हो, सच तो यही है कि चाहे कितना भी मजाक बनाया जाए, हंसी उड़ाई जाए, इसका नगर-नगर, गली-गली दिखना और बिकना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि आज भी यह देश में सर्वाधिक बिकने और पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से एक है !
@सभी चित्र अंतर्जाल के सौजन्य से
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें