# संता और संतानी गोवा घूमने गये। वहां संता ने एक मोटर सायकिल किराए पर ली और दोनों घूमने निकल पड़े। अब संता तो संता ऊपर से पीछे बैठी बीवी उसने बीवी पर रौब ड़ालने के लिये उल्टी-सीधी बिना नियम कानून देखे गाड़ी चलाई फलस्वरूप एक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक कर चालान कर दिया। संता बोला सरजी आगे तो कोई और नहीं रोकेगा? पुलिसवाले ने कहा कोई रोके तो कह देना "तोता"।
संता के हाथ चिराग लग गया। दिन भर बेतहाशा गाड़ी दौड़ाता रहा। दूसरे दिन भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। नतीजतन एक जगह यातायात नियमों को तोड़ते फिर रोका गया। जैसे ही पुलिस वाला पास आया उसने अकड़ कर कहा "तोता"।
पुलिस वाले ने कहा पांच सौ रुपये निकालो, आज "कौवा" है।
# संतानी बंतानी से, तुम तो अपने कुत्ते की बहुत बड़ाई कर रही थी कि यह बहुत चतुर है, कैसे भला?जब भी मेरे पति आल्मारी खोलने लगते हैं, यह जोर-जोर से भौंकने लगता है।
बंतानी ने बात साफ की।
संता रात पी कर लौटा। पत्नी की नाराजगी से ड़र चुपचाप अपने कमरे मे जा एक बड़ी सी किताब उठा पढने लगा। पत्नी ने कमरे मे आते ही पूछा, आज फिर पी कर आए हो?
संता बोला नहीं तो।
तो फिर यह ब्रीफकेस मुंह के सामने रख क्या कर रहे हो? पत्नी ने पूछा।
इस ब्लॉग में एक छोटी सी कोशिश की गई है कि अपने संस्मरणों के साथ-साथ समाज में चली आ रही मान्यताओं, कथा-कहानियों को, बगैर किसी पूर्वाग्रह के, एक अलग नजरिए से देखने, समझने और सामने लाने की ! इसके साथ ही यह कोशिश भी रहेगी कि कुछ अलग सी, रोचक, अविदित सी जानकारी मिलते ही उसे साझा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके ! अब इसमें इसको सफलता मिले, ना मिले, प्रयास तो सदा जारी रहेगा !
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
कदर तेरी ना जानी 😔
इसके माखौल का कारण यह खुद है ! अपने टिकाऊपन यानी शेल्फ-लाइफ के कारण यह बाजार में महीनों पहले से पैक होकर बिकने लगती है। अब सभी जानते हैं कि ...
-
कल रात अपने एक राजस्थानी मित्र के चिरंजीव की शादी में जाना हुआ था। बातों ही बातों में पता चला कि राजस्थानी भाषा में पति और पत्नी के लिए अलग...
-
सालासर बालाजी धाम से सुजानगढ़ करीब 34 किलोमीटर दूर स्थित है। सुजान गढ़ के रेलवे स्टेशन से रेल पटरी पार करने के बाद वहाँ से करीब 11-12 की...
-
हमारे देश के कई भागों में चावल के उपयोग की प्राथमिकता पीढ़ियों से चली आ रही है। चूँकि हमारे यहां संयुक्त परिवार तथा मेहमानवाजी का चलन भी सदा ...
6 टिप्पणियां:
बहुत बढिया,
संता एक दिन कह रहा था वो ब्रीफ़केश नही था,
लैपटॉप था, उसकी बीबी चश्मा भूल आई थी।
भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं
सभी चुटकले बहुत सुंदर, ललित जी का चुटकला भी बहुत सुंदर
तोता कौव्वा वाला बहुत मस्त!!
:)
कोई बात नही!
हम इसे काला तोता ही मान लेते हैं!
हा-हा-हा
सभी मजेदार हैं, धन्यवाद
प्रणाम
एक टिप्पणी भेजें