पिछले दिनों हिमाचल यात्रा के दौरान एक आश्चर्य जनक जानकारी मिली। एक जगह कथा के दौरान कथावाचक पंडितजी ने हनुमानजी के पांच छोटे भाईयों का जिक्र किया। जिनके नाम उन्होंने क्रमश: - मतिमान, श्रुतिमान, केतुमान, गतिमान और धृतिमान बताये। इसके साथ ही यह भी बताया कि वह सब विवाहित थे। पंडित जी की विद्वत्ता पर शक नहीं किया जा सकता था, कथा और भाषा पर उनकी पकड़ अद्भुत थी। पर उनसे अपनी शंका का समाधान करने का अवसर और समय नहीं मिल पाया। हनुमानजी के इन अनुजों का मैंने आज तक कभी भी कहीं भी जिक्र न सुना है न पढा है। ऐसा क्यूं है कि कहीं भी इनके सहयोग का राम कथा में उल्लेख नहीं है। अब सारे ब्लागर भाईयों से ही यह उम्मीद है कि यदि किसी को इस बारे में कुछ जानकारी हो तो उसे हमारे बीच बांटे, जिससे इस शंका का समाधान हो सके। इंतजार रहेगा।
इस ब्लॉग में एक छोटी सी कोशिश की गई है कि अपने संस्मरणों के साथ-साथ समाज में चली आ रही मान्यताओं, कथा-कहानियों को, बगैर किसी पूर्वाग्रह के, एक अलग नजरिए से देखने, समझने और सामने लाने की ! इसके साथ ही यह कोशिश भी रहेगी कि कुछ अलग सी, रोचक, अविदित सी जानकारी मिलते ही उसे साझा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके ! अब इसमें इसको सफलता मिले, ना मिले, प्रयास तो सदा जारी रहेगा !
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
टायरानोसौरस, शरीर चालीस फुट का, हाथ सिर्फ तीन फुट के 🦖
एक विशालकाय जीव जिसकी लंबाई 40 से 45 फीट, ऊंचाई तकरीबन 20 फीट, एक-एक फुट के दांत, वजन आज की दुनिया के सबसे विशाल हाथी से भी ज्यादा हो, उस इ...
15 टिप्पणियां:
बहुत बढ़िया जानकारी दी है ....
अद़्भुत जानकारी.....
अच्छी जानकारी है .. धन्यवाद।
किसी चैनल वालों को बताएँ, वे उन के रहने का स्थान तलाश लाएंगे।
रामायण में भी भिन्नताएं हैं. आप गूगल में सर्च कर देखें. थाईलैंड का रामायण, इंडोनेशिया का रामायण या कम्बोडिया का रामायण. शायद एक जगह "राम केन" कहा गया है. उनकी कथाएँ भी अजीबो गरीब हैं. बहुत सालों पहले हमने सेव कर रखा था लेकिन अब नहीं रहा.
हम तो खुद पहली बार आपकी कलम से जान रहे हैं यह गुढ़ रहस्य!!
अदभुत, बहुत बढि़या। हमारे समाज का आज का बहुत अहम और केन्द्रीय सवाल है। वैसे आपको यह भी पता लगाना चाहिए कि क्या हनुमानजी अभी जिन्दा हैं। लोग कहते तो हैं।
हम तो खुद पहली बार आपके ब्लाग पर यह जानकारी मिली बहुत बढ़िया जानकारी दी है ....
पहले कभी सुना नहीं
nayi taza khabar
अनिल जी,
यह खबर नहीं प्रश्न है।
हमें तो यह जानकारी पहली बार मिल रही है !
its an interesting information and brilliant blog...
कपिल जी, मैं ही क्यूं आप भी क्यूं नहीं?
ये हैं हनुमान जी के 5 सगे भाई…. http://www.hindi.pardaphash.com/news/know-about-5-brothers-of-hanumanji/469686.html
एक टिप्पणी भेजें