अमेरिका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अमेरिका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 10 अगस्त 2025

विश्वव्यापी टैरिफ संकट और हम

आज हम इतने सक्षम हैं कि ऐसी चुन्नोतियों से निपट सकें ! थोड़ा-बहुत नुक्सान तो हो सकता है, पर आग में तप कर ही सोना खरा उतरता है ! इसलिए हमें भी उस खर-दिमाग विदेशी के साथ  देसी अहमकों को भी अपना संदेश भेजना जरूरी है ! उसका यही तरीका है कि हमारे यहां जो त्यौहारों का समय शुरू होने जा रहा है, उसमें स्वदेशी या दूसरे देशों की ही खरीददारी करें ! जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके, अमेरिका का बहिष्कार करें ! उसने हमारा प्रतिकार किया है तो हम भी उससे प्रतिशोध लें ! इसलिए देश प्रेम का यह संदेश, यह जज्बात, यह भावना, यह पैगाम, देश के कोने-कोने तक पहुंचना ही चाहिए ............!! 

#हिन्दी_ब्लागिंग 

आज पूरी दुनिया एक सिरफिरे, हठी, अहंकारी, पूर्वाग्रही, मूलत: व्यापारी राजनेता की नासमझी और अड़ियलपन का खामियाजा भुगतने के कगार पर खड़ी है ! अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने हित के लिए  संसार के लगभग सभी देशों के विरुद्ध टैरिफ रूपी युद्ध छेड़ दिया है ! आर्थिक दृष्टि से जिसका असर परमाणु विस्फोट से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है ! पर साथ ही यह भी हो सकता है कि उसकी आर्थिक नीतियां आगे चल कर किसी और रूप में उसी के देश के लिए हानिकारक साबित हो जाएं ! भविष्य में क्या होगा, क्या नहीं, यह तो समय ही बता पाएगा ! 
पिछले दिनों अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा की है ! उसके इस फैसले ने दुनिया भर में हड़कंप सा मचा दिया है। उधर ट्रम्प का मानना है कि उसका यह कदम दूसरे देशों से पैसा ला कर अमेरिका को “ग्रेट अगेन” बनाने में सहायक होगा ! उसे लग रहा है कि जब जापानियों जैसे देशभक्त, स्वाभिमानी लोग उसके सामने झुक गए तो वह सारी दुनिया से अपनी बात मनवा लेगा, पर वैसा होता नजर नहीं आता !  

अभी तक जो बातें सामने आई हैं, उससे तो यही लगता है कि बड़े देश किसी भी प्रकार का समझौता करने की मन:स्थिति में नहीं हैं ! उलटे वे ट्रम्प को सबक सिखाने की ठान चुके हैं ! अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा ने एक एप बना लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया कि कौन सा प्रोडक्ट अमेरिका का है और कौन सा स्वदेशी ! इसके साथ ही उन्होंने छोटी-बड़ी हर दुकान पर घरेलू उत्पादों की संख्या बढ़वा दी है ! जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपने देश में बनी चीजें खरीदें ! 

फ्रांस ने अमेरिका का बहिष्कार अपने तरीके से शुरू कर दिया है ! वहां सोशल मीडिया पर वीडियो बनाए जा रहे हैं ! कहा जा रहा है कि अपने देश की चीजें अमेरिका से बेहतर हैं, उनका उपयोग कीजिए। इससे अमेरिकन कंपनियों को झटका लग रहा है !

डेनमार्क, स्पेन और आयरलैंड की किसान यूनियनों ने अमेरिकन बीज, खाद, सोयाबीन, पशु-आहार लेना बंद कर दिया है और लोगों को स्थानीय सामान खरीदने का आव्हान कर रहे हैं ! इसका असर वहां आयातित सामान पर पड़ा है, जो वैसे ही धरा का धरा पड़ा है, कोई लेने वाला नहीं है ! इससे वैकल्पिक स्थानीय उपज की मांग बढ़ी और किसानों को भी फायदा हो गया ! ऊपर से अमेरिका पर निर्भरता भी कम हो गई। 

र्मनी को देखें वहां अमेजन जैसी अमेरिकन ऑनलाइन कंपनियों से काम लेना बंद कर दिया गया है ! यहां तक कि अमेरिका के पेट्रोल तक का बहिष्कार शुरू हो चुका है ! उन्होंने भी दिखा दिया कि आज दुनिया आधे दशक पहले जैसी नहीं रह गई है कि कोई बाहुबली उससे जबरन अपनी बात मनवा ले !

नीदरलैंड के विश्वविद्यालयों में भी विरोध की लहर उठ चुकी है ! वहां से अमेरिकन प्रोडक्ट हटा दिए गए हैं ! छात्रों ने अमेरिका के कंप्यूटर, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनक सामान और दूसरे गैजेट्स  वगैरह खरीदने बंद कर दिए हैं ! वे कहते हैं कि दुनिया के किसी भी देश का सामान ले लेंगे पर अमेरिका का नहीं लेंगे !

इंग्लैण्ड में खुदरा व्यापारियों से कहा जा रहा है कि वे अमेरिका में बने सामान को हटा उस जैसे यूरोपियन या दूसरे देशों के सामान को बेचें। वहां जिस देश का बना है उस देश का लेबल लगाना भी आवश्यक कर दिया गया है। यह बात वहां के पार्ल्यामेंट तक गई। वहां की जनता ने भी सरकार का साथ दे कर कहा कि हम आपके साथ हैं और ट्रम्प को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए ! काश ! हमारे यहां की एक प्रजाति को भी  ब्रिटिश दासता-बोध से मुक्ति मिले ! 

स्ट्रेलया व न्यूजीलैंड ने भी अमेरिका से आने वाली डिब्बा बंद खाद्य सामग्री का बहिष्कार कर राष्ट्रपति ट्रम्प को नसीहत देने की कोशिश की है ! वहां कहा जा रहा है कि अपने खाने में अमेरिकन फ्रोजन प्रोडक्ट को हटा कर अपने देश का ताजा खाना खाएं ! इससे कैलोग जैसे सिरिअल डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों की बिक्री बहुत ज्यादा गिर गई है ! 

क्षिणी कोरिया के युवकों ने अमेरिकन वस्तुओं की लिस्ट बना अपने लोगों को उन्हें ना खरीदने के लिए आगाह किया है ! उन्होंने तो पिज्जा हट, अमेजन, मैकडोनाल्ड, बर्गर किंग जैसी कंपनियों के साथ-साथ अमेरिकन फिल्मों और नेटफ्लिक्स जैसे चैनलों तक के बहिष्कार का आह्वान कर डाला है ! यह आंदोलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है !

यूरोप से इतर मिडिल ईस्ट ने भी अमेरिका और उसकी वस्तुओं के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। नतीजतन सभी जगह अमेरिकन वस्तुओं की बिक्री 30% तक घट गई है ! इससे कारों, अमेजन, कॉस्मेटिक कंपनियों सहित मैक्डोनाल्ड, कोकाकोला, डिब्बा बंद खाद्यों की आमदनी पर भी गहरा असर पड़ रहा है ! यहां तक कि अमेरिका के मनोरंजन जगत पर भी खतरा मंडराने लगा है !

यह तो हुई विदेशों की बात ! इस विपत्ति पर हम क्या करेंगे ? हमारा क्या रुख रहेगा ? भारत की जनता क्या करेगी ? भारत के छोटे-बड़े व्यापारी क्या करेंगे ? हमारे मॉल और रिटेल आउटलेट इस ओर कौन सा कदम उठाएंगे ?  क्या हम अभी भी अमेरिकन उत्पादों के माया जाल में फंस अपने देश का अहित करते रहेंगे ?  यह सारे सवाल मुंह उठाए खड़े हैं ! ऐसे सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि कुछ विदेशी ताकतों की कठपुतलियां, मतलबपरस्त, सत्ता-लोलूप, दासत्वबोध से ग्रसित, देश-द्रोही लोग हमें गुमराह करने के लिए प्राणपण से जुटे हुए हैं ! वे नहीं चाहते कि अपना देश, दुनिया में एक ताकत बन कर उभरे ! पर उन्हें और उनके आकाओं को यह आभास तक नहीं है कि जब हमारी विशाल सागर सदृश आबादी उनके विरोध में उठ खड़ी होगी तो उनका क्या हश्र होगा ! 

मारी विडंबना यह है कि हमें अपने देश-हित के लिए सदा से दो तरफा आक्रमणों का सामना करना पड़ता तहा है ! विदेशी और अंदरूनी ! विदेशी तो खुल कर सामने आते रहे हैं, पर ज्यादा खतरा हमें सदा से मुखौटा धारी भीतर घातियों से रहा है ! पर समय के बदलाव और अवाम की जागरूकता के कारण अब इनके मंसूबे सभी को पता चल चुके हैं ! शक्लें पहचानी जाने लगी हैं ! इसका असर भी दिखने लगा है !

वैसे भी आज हम इतने सक्षम तो हो ही गए हैं कि ऐसी चुन्नोतियों से निपट सकें ! थोड़ा-बहुत नुक्सान तो हो सकता है, पर आग में तप कर ही सोना खरा उतरता है ! इसलिए हमें भी उस खर-दिमाग विदेशी के साथ-साथ देशी अहमकों को भी अपना संदेश भेजना जरूरी है और उसका यही तरीका है कि हमारे यहां जो त्योहारों का समय शुरू होने जा रहा है उसमें स्वदेशी या दूसरे देशों की ही खरीददारी करें ! जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके, उसका बहिष्कार करें ! उसने हमारा प्रतिकार किया है तो हम भी उससे प्रतिशोध लें ! 

देश में लाखों लाख ऐसे मासूम लोग हैं, जो झूठ के बहकावे में आ जाते हैं ! दस बार उनके सामने बोला गया असत्य उन्हें सत्य लगने लगता है ! उन्हें सच्चाई बताना जरुरी है ! उन्हें जागरूक करने की जरुरत है ! उनके सामने मक्कारों की पोल खोलना आज की सर्वोपरि आवश्यकता है ! इसलिए देश प्रेम का यह संदेश, यह जज्बात, यह भावना, यह पैगाम, देश के कोने-कोने तक पहुंचना ही चाहिए ! 

जय हिंद ! वंदेमातरम !!

रविवार, 3 अगस्त 2025

राष्ट्रपति लिंकन और केनेडी की जिंदगी और हत्या की अविश्वसनीय समानताएं

अमेरिका में कई राजनीतिक हस्तियों की हत्याएं हुईं हैं ! जिनमें अब्राहम लिंकन, जेम्स गारफील्ड, विलियम मैककिनले, रोनॉल्ड विलसन रीगन और अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की बहु-चर्चित व प्रमुख रही हैं ! लेकिन लिंकन और केनेडी की जिंदगी और हत्या से जुड़े संयोग ऐसे हैं, जो हैरान कर के रख देते हैं, इसके अलावा और ऐसे उदाहरण कहीं खोजे नहीं मिलते ........!!

#हिन्दी_ब्लागिंग 

कभी-कभी दुनिया में कुछ ऐसा घटित हो जाता है जिस पर सहसा विश्वास ही नहीं होता ! पर करना पड़ता है क्योंकि सब कुछ सामने घटित होता है। ऐसा ही एक अनोखा, विलक्षण वाकया है, अमेरिका के दो राष्ट्रपतियों के साथ घटी घटनाओं का ! हालांकि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के कार्यकाल में करीब सौ सालका फासला है, पर थोड़ी सी अदला-बदली के साथ दोनों के जीवन में घटी घटनाओं की समानता और उनके बीच का सामंजस्य आश्चर्य से भर देता है ! विश्वास नहीं होता कि ऐसा कुछ हुआ होगा ! यह सच दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर देता है ! 

लिंकन और केनेडी 
जिन दोनों की बात है, उन में पहले हैं, प्रेसिडेंट अब्राहम लिंकन तथा दूसरे हैं जॉन एफ. केनेडी। 

प्रेसिडेंट लिंकन 1860 मे राष्ट्रपति चुने गये थे ! केनेडी का चुनाव 1960 मे हुआ था ! 

अब्राहम लिंकन को 1846 में कांग्रेस के लिए चुना गया था, वहीं 100 साल बाद यानि 1946 में जॉन एफ कैनेडी को कांग्रेस के लिए चुना गया था। 

लिंकन और केनेडी दोनों के नामों में सात-सात अक्षर हैं।

दोनों राष्ट्रपतियों का संबंध नागरिक अधिकारों से जुडा हुआ था !

लिंकन के सेक्रेटरी का नाम केनेडी तथा केनेडी के सेक्रेटरी का नाम लिंकन था !

दोनों राष्ट्रपतियों का कत्ल शुक्रवार को अपनी पत्नियों के सामने उनकी उपस्थिति में ही हुआ था !

लिंकन के हत्यारे बूथ ने थियेटर मे लिंकन पर गोली चला कर एक स्टोर मे शरण ली थी और केनेडी का हत्यारा ओस्वाल्ड स्टोर मे केनेडी को गोली मार कर एक थियेटर मे जा छुपा था ! 

बूथ का जन्म 1839 मे तथा ओस्वाल्ड का 1939 मे हुआ था ! 

दोनों हत्यारों की हत्या मुकद्दमा चलने के पहले ही कर दी गयी थी ! 

दोनों के हत्यारों जॉन विल्क्स बूथ (John Wilkes Booth) और ली हार्वे ओसवाल्ड (Lee Harvey Oswald) के नामों में 15-15 अक्षर हैं ! 

* दोनों राष्ट्रपतियों के उत्तराधिकारियों का नाम जॉनसन था ! 

लिंकन के उत्तराधिकारी एन्ड्रयु जॉनसन का जन्म 1808 में तथा केनेडी के वारिस लिंडन जॉनसन का जन्म 1908 मे हुआ था।   

लिंकन की हत्या फ़ोर्ड के थियेटर में हुई थी, जबकी केनेडी फ़ोर्ड कम्पनी की कार में सवार थे !

अमेरिका में कई राजनीतिक हस्तियों की हत्याएं हुईं हैं ! जिनमें अब्राहम लिंकन, जेम्स गारफील्ड, विलियम मैककिनले, रोनॉल्ड विलसन रीगन और अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की बहु-चर्चित व प्रमुख रही हैं ! लेकिन लिंकन और केनेडी की जिंदगी और हत्या से जुड़े संयोग ऐसे हैं, जो हैरान कर के रख देते हैं, इसके अलावा और ऐसे उदाहरण कहीं खोजे नहीं मिलते !

इतनी समानताएं ! इतने संयोग ! खुद तो खुद साथ में जुड़े लोग, साल, दिन भी वैसी ही विशिष्टता लिए हुए ! हैरान करने वाला है यह सारा सच !

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

अमेरिका की कार्रवाई से जुड़े - यदि, तो, जैसे कुछ अंदेशे

सबसे भयावक है कि जिस मैक्सिको की सीमा से कूद-फांद कर ये लोग अमेरिका में घुसे थे, यदि उसी मैक्सिको में वापस फेंक दिए जाते तो ? पनामा के जंगलों में घटने वाली जो थोड़ी-बहुत बातें बाहर आती हैं, वे इतनी डरावनी, भयानक व हृदय-विदारक हैं कि उनका विवरण भी नहीं किया जा सकता ! वापस तो आना दूर, वहां जो नारकीयता इन पर बीतती उसका तो अंदाज भी नहीं लगाया जा सकता ! खासकर युवतियों-महिलाओं की मुसीबतों, उनके शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के बारे में...........!!

#हिन्दी_ब्लागिंग 

पिछले दिनों अमेरिका ने अपने यहां चोरी-छुपे, अनैतिक तथा गैर कानूनी रूप से घुसने वाले कुछ ऐसे लोगों को वापस भारत भिजवा दिया, जिन्हें ना यहां की सरकार ने, ना समाज ने, ना ही उनकी लियाकत ने इजाजत दी थी ''खच्चर वाले रास्ते'' से वहां जाने की ! ना ही जहां ये जा रहे थे, वहां की सरकार ने, या समाज ने या किसी और ने न्योता था, अपने यहां आने को ! 

जैसा कि अपने देश में होता आया है, जहां कुछ लोग मौतों में भी अपने लिए अवसर तलाशने लगते हैं, इस घटना पर भी उनके बचाव में पिंकी-गुड्डू जैसे गैंग उतर आए ! उन जैसों से ही यह सवाल है कि भाई रात के अंधेरे में यदि आपके घर कोई दिवार टाप कर अंदर घुसता है, तो क्या आप उसे डिनर खिला, उपहार दे, अपनी गाड़ी में उसके घर छोड़ने जाओगे या पहले खुद छितरैल कर पुलिस के हवाले करोगे ? 

हताशा में, बेघर हुए, नकारे हुए, हाशिए पर सरका दिए गए कुछ लोग सच को झूठ और झूठ को महा झूठ बना कर, अपने को फिर स्थापित करने का मौका तलाशते रहते हैं ! भले ही हर बार बेइज्जत हो (चाटने वाली बात कुछ भदेश हो जाती है) मुंह की खानी पड़ती हो ! ऐसे मौकापरस्तों, अवसरवादियों को किनारे कर (already they are) कुछ आशंकाओं पर नजर डाल, उनके परिणाम के बारे में सोचें तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे !   

मान लीजिए, लौटाए गए ऐसे लोगों को, जिनका ना कोई रेकॉर्ड होता है, ना ही गिनती, ना ही दस्तावेज, उन्हें कैद कर सालों-साल के लिए जेल में डाल  दिया जाता  तो ? 

आप दुनिया के सबसे ताकतवर देश में, उसकी इजाजत के बगैर, अवैध रूप से घुस-पैठ करते पकड़े जाते हो ! यदि वह अपने देश में अराजकता और हिंसा फैलाने का दोष लगा गोली ही मार देता तो, पता भी नहीं चलता ! होती किसी की हिम्मत पूछने की ? वैसे भी कितने ही मार दिए जाते हों, क्या पता ! मार कर दुर्घटना का रूप दे दिया जाता हो, क्या पता ! कितने कैसी सजा भुगत रहे हों, क्या पता !

सबसे भयावक है कि जिस मैक्सिको की सीमा से कूद-फांद कर ये लोग अमेरिका में घुसे थे, यदि उसी मैक्सिको में वापस फेंक दिए जाते तो ? पनामा के जंगल जो मानव तस्करी करने वाले सबसे खतरनाक, निष्ठुर, माफियाओं के गढ़ हैं ! जहां माफियाओं द्वारा पैसे के लिए नृशंस, पाश्विक कृत्य जानवरों तक को दहला देते हैं ! वहां घटने वाली जो थोड़ी-बहुत बातें बाहर आती हैं, वे इतनी डरावनी, भयानक व हृदय-विदारक होती हैं कि उनका विवरण भी नहीं किया जा सकता ! वहां से इनका वापस आना तो दूर, वहां जिन्दा रह पाना भी मुश्किल होता ! जो नारकीयता इन पर बीतती उसका तो अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता ! खासकर युवतियों-महिलाओं की मुसीबतों, उनके शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के बारे में ! उनकी तो जिंदगी नर्क बन कर रह जाती !

रही एजेंटों की बात तो वे पहुंचाने के पैसे लेते हैं, लौटा कर लाने के नहीं ! सोचने की बात है जो घुस-पैठ करवाने के ही पचास-पचास लाख ले लेते हों वे उस बदतरीन परिस्थिति में क्या नहीं मांग सकते ! वैसे भी ऐसे बदनसीबों की तलाश वहां के माफिया को रहती है जो शरीर के अंगों की तस्करी करते हैं ! उनको तो एक ही शरीर से करोड़ों की आमदनी हो जाती है ! तो...................................!!

माँ-बाप को, घर के बड़ों को, परिवार को, दूसरों की शिकायत या और किसी पर दोष मढ़ने की बजाय शुक्र मनाना चाहिए कि बच्चे सशरीर घर वापस आ गए हैं ! इसके साथ ही देश के ऐसे ''गरीबों'' को सबक लेना चाहिए कि लाखों-करोड़ों खर्च कर चौबीस घंटे किसी अनहोनी के डर से आशंकित रह, 14-14 घंटे की ड्यूटी करने से कहीं बेहतर है कि बाहर जाने की लालसा त्याग, यदि देश में ही परिवार के संग रह, उन्हीं पैसों से देश में ही कुछ कर सकून की जिंदगी बसर कर ली जाए !   

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

हताश-निराश युवाओं को लिंकन की जीवनी जरूर पढनी चाहिए

आज के युवा जो किसी कारणवश अपने लक्ष्य से दूर रह हताश हो बैठ जाते हैं, ज़रा सी असफलता मिलते ही तनावग्रस्त हो अपनी जान तक देने पर उतारू हो जाते है, जो समझ नहीं पाते कि एक हार से जिंदगी ख़त्म नहीं हो जाती, उन्हें एक बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की जीवनी जरूर पढनी चाहिए जो एक पूर्ण कर्मयोगी थे। पर क्या हर इंसान इतना मजबूत बन सकता है ? शायद हां ! इसी  "हां " को समझाने के लिए भगवान ने इस धरा पर गीता का संदेश दिया था  …… !

#हिन्दी_ब्लागिंग                       

अब्राहम लिंकन ने गीता तो शायद नहीं पढी होगी, पर उनका जीवन पूरी तरह एक कर्म-योगी का ही रहा। वर्षों-वर्ष असफलताओं के थपेड़े खाने के बावजूद वह इंसान अपने कर्म-पथ से नहीं हटा, इतनी हताशा, इतनी निराशा, इतनी असफलताऐं तो ऋषि-मुनियों का भी मनोबल तोड़ के रख दें ! पर धन्य था वह इंसान, जिसने दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की ! अंत में तकदीर को ही झुकना पड़ा उसके सामने।

अब्राहम लगातार 28-30 सालों तक असफल होते रहे, जिस काम में हाथ ड़ाला वहीं असफलता हाथ आई। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। लोगों के लिए मिसाल पेश की और असफलता को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। लगे रहे अपने कर्म को पूरा करने में, जिसका फल भी मिला, दुनिया के सर्वोच्च पद के रूप में।

अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को इंग्लैण्ड से आकर केंटुकी के हार्डिन काउंटी में बसे एक अश्वेत गरीब परिवार में हुआ था। उन के पिता का नाम थॉमस लिंकन तथा माता का नाम नैंसी लिंकन था। उनके पिता ने कठिन मेहनत कर अपने परिवार को संभाला था ! 

अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 1861 से 1865 तक रहा। वे रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य थे ! वे प्रथम रिपब्लिकन थे जो अमेरिका के राष्ट्रपति बने। उन्होने अमेरिका को उसके सबसे बड़े संकट गृहयुद्ध से उबारा था ! अमेरिका में दास प्रथा के अंत का श्रेय  भी लिंकन को ही जाता है। पर उनको इस पद तक पहुंचने के पहले इतनी असफलताओं का सामना करना पड़ा कि हैरानी होती है कि कैसे उन्होंने तनाव तथा अवसाद को अपने पर हावी नहीं होने दिया होगा ! 

घर की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए 20-22 साल की आयु में उन्होंने व्यापार करने की सोची, पर कुछ ही समय में घाटे के कारण सब कुछ बंद करना पड़ा। कुछ दिन इधर-उधर हाथ-पैर मारने के बाद फिर एक बार अपना कारोबार शुरु किया पर फिर असफलता हाथ आयी। 26 साल की उम्र में जिसे चाहते थे और विवाह करने जा रहे थे, उसी लड़की की मौत हो गयी। इससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया ! पर फिर उन्होंने अपने आप को संभाला और स्पीकर के पद के लिए चुनाव लड़ा पर वहां भी हार का सामना करना पड़ा ! 31 साल की उम्र में फिर चुनाव में हार ने पीछा नहीं छोड़ा ! 34 साल में कांग्रेस से चुनाव जीतने पर खुशी की एक झलक मिली पर वह भी अगले चुनाव में हार की गमी में बदल गयी ! पर 46 वर्षीय जीवट से भरे इस इंसान ने तो हार नहीं मानी पर हार भी कहां उनका पीछा छोड़ रही थी ! फिर सिनेट के चुनाव में पराजय ने अपनी माला उनके गले में डाल दी ! अगले साल उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए खड़े हुए पर हार का भूत पीछे लगा ही रहा ! अगले दो सालों में फिर सिनेट पद की जोर आजमाईश में सफलता दूर ही खड़ी मुस्कुराती रही ! 

पर कब तक भगवान परीक्षा लेता रहता, कब तक असफलता मुंह चिढाती रहती, कब तक जीत आंख-मिचौनी खेलती रहती ! दृढ प्रतिज्ञ लिंकन के भाग्य ने पलटा खाया और 51 वर्ष की उम्र में उन्हें राष्ट्रपति के पद के लिए चुन लिया गया। ऐसा नहीं था कि वह वहां चैन की सांस ले पाते हों वहां भी लोग उनकी बुराईयां करते रहते थे ! वहां भी उनकी आलोचना होती रहती थी ! पर लिंकन ने तनाव-मुक्त रहना सीख लिया था। उन्होंने कहा था कि कोई भी व्यक्ति इतना अच्छा नहीं होता कि वह राष्ट्रपति बने, परंतु किसी ना किसी को तो राष्ट्रपति बनना ही होता है। 

तो यह तो लिंकन थे जो इतनी असफलताओं का भार उठा सके ! पर क्या हर इंसान इतना मजबूत बन सकता है ? शायद हां ! इसी 'हां' को समझाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण जी ने इस धरा पर गीता का संदेश दिया था। क्योंकि वे जानते थे कि इस ''हां'' से आम-जन को परिचित करवाने के लिए, उसकी क्षमता को सामने लाने के लिए उसे मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी।

विशिष्ट पोस्ट

टायरानोसौरस, शरीर चालीस फुट का, हाथ सिर्फ तीन फुट के 🦖

एक विशालकाय जीव जिसकी  लंबाई 40 से 45 फीट, ऊंचाई तकरीबन 20 फीट, एक-एक फुट के दांत, वजन आज की दुनिया के सबसे विशाल हाथी से भी ज्यादा हो, उस इ...