सफलता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सफलता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

महाकुंभ की सफलता का श्रेय इन्हें भी जाता है

 इस महाकुंभ की अपार सफलता के पीछे उन विपक्षी नेताओं का भी बहुत बड़ा सहयोग है, जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर को दांव पर लगा, अपने भविष्य को अंधकार में धकेल, लोगों की भावनाओं, उनकी आस्थाओं को दरकिनार कर लगातार विष-वमन करते हुए इस आयोजन की बुराई की ! किसी भी तरह इस आयोजन को रोकने-बदनाम करने के लगातार षड्यंत्र रचे ! वे खुद बर्बाद होने, उपेक्षित होने, बदनाम होने के बावजूद अपने मिशन पर लगे रहे ! उनके इसी उद्यम के कारण पूरा सरकारी तंत्र सदा सचेत, मुस्तैद तथा सतर्क रहा ! जनता को ऐसे लोगों की कद्र करते हुए, उन्हें सदा-सदा के लिए विपक्ष में बैठाए रखना चाहिए जिससे वे भविष्य में भी ऐसे ही सरकार की सतर्कता बनाए रख सकें..................!  
#हिन्दी_ब्लागिंग 
पैंतालीस दिन यानी डेढ़ महीने तक चले महाकुंभ का, हिमालय जैसा अभूतपूर्व कीर्तिमान बना कर, समापन हो गया ! पर जाते-जाते उसने दुनिया को सनातन की विशालता, उसकी गहराई, उसकी आस्था, उसकी व्यापकता का ऐसा परिचय करवा दिया, जिसको सारा विश्व वर्षों-वर्ष याद रखेगा ! इतने बड़े आयोजन का सफलता पूर्वक निर्वहण ही अपने-आप में ही एक कीर्तिमान है ! एक मील का पत्थर है ! एक ऐसा उच्चमान जिसे सालों-साल याद रखा जाएगा ! भविष्य में कहीं भी होने वाले हर बड़े समागम का ऐसा प्रतिस्पर्धी, जिसके प्रत्यक्ष उपस्थित ना होते हुए भी उसकी तुलना उस समय के आयोजन की सफलता से की जाएगी ! एक ऐसी उपलब्धि जिसका उल्लेख आज संसार के हर देश में हो रहा है ! दुनिया अचंभित है ! विकसित देश अपने लोगों को भेज रहे हैं, ऐसे भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) को समझने, उसकी कार्यशैली, उसकी विधि को जानने के लिए ! 
सफलता के सिपहसालार 
कोई भी विशाल-विराट अभियान तभी सफल होता है जब उससे जुड़े सभी लोग अपनी पूरी क्षमता से, पूरी तन्मयता से, पूरे समर्पण से अपने आप को उसमें झोंक दें ! योगी जी के नेतृत्व में यहां यही हुआ ! इसमें कोई शक नहीं कि यदि योगी जी ने इस असंभव से काम को ना संभाला होता तो इसकी सफलता अनिश्चित ही थी ! इसके लिए उनकी प्रशंसा करना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा ही होगा ! वे ही इस अकल्पनीय, अद्भुत, अभूतपूर्व, अद्वितीय सफलता के कारक रहे ! उनको तथा उन के लिए पूरे सरकारी तंत्र को अनेकानेक साधुवाद। वहां कार्यरत एक-एक कर्मी का, चाहे वह सफाई से जुड़ा हो, चाहे सुरक्षा से, चाहे व्यवस्था से, पूरा देश दिल से आभारी है और रहेगा ! 
सफल आयोजन के हकदार 
भार तो प्रयागराज के प्रत्येक निवासी का भी है, जिन्होंने अपनी चिंता ना कर, अपनी असुविधाओं को दरकिनार कर, अपनी परेशानियों की शिकायत ना कर करोड़ों-करोड़ लोगों का अपने परिवार सदृश समझ उनका स्वागत किया ! यदि इस पूरे आयोजन के दौरान वहां के हर मेहमान को खाना-पानी-चाय-नाश्ते-यातायात या अन्य किसी मूलभूत सुविधा की कमी महसूस नहीं हुई तो इसका श्रेय वहां के स्थानीय लोगों को जाता है ! इस भागीरथ प्रयास की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। इससे जुड़े सभी व्यक्ति सम्मान पाने के हकदार हैं !
 गंगा पूजन 
परंतु इसके अलावा वहां जाने वाले पैंसठ करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं को भी कोटि-कोटि धन्यवाद, क्योंकि उनके गिलहरी सहयोग के बिना कुंभ की सफलता शायद संदिग्ध हो जाती ! वैयक्तिक व्यवहार, नैतिकता या सामान्य शिष्टाचार को लेकर हमारे बारे में कोई अच्छी राय नहीं है ! हम अपनी हितानुसार नियम-कानून का पालन करते आए हैं ! अपनी सुविधा को उन पर तरजीह देते हैं ! पर महाकुंभ में भाग लेने वाले श्रद्धालुजन मर्यादित रहे, सयंमित रहे, धैर्यवान रहे, जागरूक रहे ! कभी भी उच्छृंखलता नहीं दर्शाई ! यदि ऐसा ना होता तो 15-20 हजार सफाई कर्मियों के लिए हर समय सफाई बनाए रखना लगभग असंभव था ! यदि यह जन-सैलाब जरा सा भी अमर्यादित हो जाता तो बीसियों हजार सुरक्षा कर्मियों की हालत सागर में तिनके के मानिंद हो जाती ! इसलिए महाकुंभ के सुखद समापन का श्रेय तीर्थ यात्रियों को भी जाता है। 
 
जन सैलाब 
यदि देखा जाए तो इस महाकुंभ की अपार सफलता के पीछे उन विपक्षी नेताओं का भी बहुत बड़ा सहयोग है, जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर को दांव पर लगा, बिना अपने भविष्य को ध्यान में रखे, लोगों की भावनाओं, उनकी आस्थाओं को दरकिनार कर लगातार विष-वमन करते हुए इस आयोजन की बुराई की ! किसी भी तरह इस आयोजन को रोकने-बदनाम करने के लगातार षड्यंत्र रचे ! खुद और अपने लगे-बंधों से लोगों को डराने-धमकाने की चेष्टा की ! इस महा पर्व को बदनाम करने के लिए धर्म, संस्कृति, परंपरा, समाज सभी के विरोधी बन गए ! वे खुद बर्बाद होने, उपेक्षित होने, बदनाम होने, जनता द्वारा नकार दिए जाने के बावजूद अपने मिशन पर लगे रहे ! यही कारण था कि पूरा सरकारी तंत्र सदा सचेत रहा ! किसी भी अनहोनी, आपदा, विपदा या षड्यंत्र का सामना करने के लिए मुस्तैद रहा ! सरकार को उनका आभार मानना चाहिए तथा जनता को ऐसे लोगों की कद्र करते हुए उन्हें सदा-सदा के लिए विपक्ष में बैठाए रखना चाहिए, जिससे वे भविष्य में भी ऐसे ही सरकार की सतर्कता बनाए रख सकें !  

@सभी चित्र अंतर्जाल के सौजन्य से 

बुधवार, 17 अप्रैल 2024

सफलता जोश से मिलती है, रोष से नहीं

ट्रक ड्राइवर ब्लॉगर राजेश रवानी आज जहां अपने ब्लॉग से अच्छी-खासी आमदनी कर रहे हैं वहीं कांग्रेस का कुंठित मानस पुत्र जो इंजीनिरिंग करने के बाद ऑटो रिक्शा चला रहा है, समाज व सरकार को कोस रहा है ! यहां बात है, इस किरदार के सोच की ! वह अपने काम को, जो उसे रोजी-रोटी दे रहा है, घटिया समझता है और अपने ऑटो चालक होने की बात को समाज से छुपाने के लिए घर से टाई वगैरह पहन कर निकलता है ! कैसी सोच है यह ? कौन हैं ऐसे किरदार को गढ़ने वाले ? कैसी मानसिकता है उनकी ! जिस काम से घर की रोजी-रोटी चल रही हो, उसी को घटिया समझना ! अपनी नाकामियों का दोष दूसरों के सर मढ़ना ! उस युवक के चेहरे पर दूसरों के प्रति रोष, आवाज का तीखापन, विद्रूपता यह सब मिल कर उसके प्रति सहानुभूति नहीं नफरत ही पैदा करते हैं ..............!

सफलता पाने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती ! ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं ! ताजातरीन है झारखंड राज्य के जामताड़ा जिले के निवासी श्री राजेश रवानी ! जो 25 वर्षों से भी अधिक समय से ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं ! एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि कैसे कठिन आर्थिक स्थिति के कारण बेहद विकट परिस्थितियों में उन्होंने अपना समय गुजारा ! अपने अब तक के पूरे जीवन में हमेशा किराए के घर में रहे ! पर समय के अनुसार, बढ़ती उम्र में भी वे अपने में बदलाव ले आए ! 

यात्रा के दौरान पाक क्रिया 

अपनी ट्रक ड्राइवर की नौकरी के दौरान, देश भर में घूमते हुए सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह के वीडियो वगैरह देख उनको भी लगा कि मैं भी ऐसा कुछ नया कर सकता हूँ ! परिवार के बच्चों से आयडिया लिया और अपनी ट्रक यात्राओं के दौरान, अपना खुद का खाना बनाने के वीडियो ''ट्रक ड्राइवर ब्लॉगर'' के नाम से बना, यू ट्यूब पर ड़ाल दिए ! वीडियो इतना लोकप्रिय हुआ कि उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा 15 लाख की संख्या को छूने जा रहा है ! राजेश जी ने अभी हाल ही में अपनी कमाई से एक नया घर खरीदा है. उन्होंने दुनिया को यह दिखाया है कि आपकी उम्र या आपका पेशा कितना भी मामूली क्यों न हो, खुद को स्थापित करने में कभी देर नहीं होती ! 

इसके ठीक विपरीत आजकल कांग्रेस पार्टी का एक विज्ञापन मीडिया पर एक ऐसे कुंठित युवक को दिखा रहा है जो इंजीनिरिंग करने के बाद ऑटो रिक्शा चला रहा है ! बात रिक्शा चलाने की नहीं है बात है इस किरदार के सोच की ! वह अपने काम को, जो उसे रोजी-रोटी दे रहा है, घटिया समझता है और अपने ऑटो चालक होने की बात को समाज से छुपाने के लिए घर से टाई वगैरह पहन कर निकलता है ! कैसी सोच है यह ? कौन हैं ऐसे किरदार को गढ़ने  गढ़ने वाले ? कैसी मानसिकता है उनकी ! जिस काम से घर की रोजी-रोटी चल रही हो, उसी को घटिया समझना ! अपनी नाकामियों का दोष दूसरों के सर मढ़ना ! उस युवक के चेहरे पर दूसरों के प्रति रोष, आवाज का तीखापन, विद्रूपता यह सब मिल कर उसके प्रति सहानुभूति नहीं नफरत ही पैदा करते हैं !

जहां परिस्थितियों ने राजेश रवानी को आजीविका के लिए ट्रक चलाने के लिए मजबूर किया, वहीं खाना पकाने के प्रति उनके जुनून और उस प्यार को दुनिया के साथ साझा करने की उनकी इच्छा ने उन्हें एक ब्रेकआउट स्टार बना दिया है। दूसरी ओर वह नवयुवक अपनी असफलता का जिम्मेदार समाज व सरकार को समझता है ! यह भी तो हो सकता है उसने किसी ऐसी जगह से डिग्री हासिल की हो जिसकी मान्यता  ही ना हो ! या फिर किसी तरह सिर्फ डिग्री हासिल कर ली हो और काम की कसौटी पर खरा ही ना उतर पा रहा हो ! जो भी हो यह विज्ञापन अपने निर्माता की ओछी सोच को बेपर्दा कर रहा है !   

भले ही यह रियल और रील की बात है पर सोच की दिशा तो साफ दिखाई पड़ रही है ! वैसे भी कोई भी सरकार, वादे भले ही करती रहे, देश के सभी युवाओं को नौकरी दे सकती है ? यदि ऐसा कहा जाता है तो वह सिर्फ और सिर्फ झूठ है ! युवाओं को खुद अपने पैरों पर खड़ा होना होगा ! किसी का मुंह ना जोहते हुए, किसी के आश्वासनों पर इन्तजार ना करते हुए, जो भी काम हो उससे शुरुआत करनी होगी ! अपने पर विश्वास करना होगा ना कि नेताओं के खोखले वादों पर !    

विशिष्ट पोस्ट

जिसने सबसे ज्यादा विभिन्न रोगग्रस्त पात्रों का किरदार निभाया

अनेकों बार  Autism, Dyslexia, Progeria, Paraplegia, Alzheimer, Amnesia, Schizophrenia जैसी अनेक  बीमारियों पर, जिनका नाम भी आम लोगों ने सुना...