गुरुवार, 5 अगस्त 2021

छाता-छतरी-अम्ब्रेला

बरसात का मौसम है ! ऐसे में छातों के बारे में बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता ! हालांकि बारिश से बचाव के लिए बरसाती  यानी  रेन कोट भी उपलब्ध है, पर छाते का  रोमांस ही  कुछ अलग होता है ! सबसे ज्यादा सुंदर, कलात्मक और  आधुनिक छाते चीन में बनाए जाते हैं जहां इसको  बनाने वाले हजारों कारखाने दिन-रात काम करते हैं. पर इसकी इसकी बिक्री में अमेरिका सबसे आगे है जहां लाखों छाते हर साल खरीदे-बेचे जाते हैं ! हमारे यहां बंगाल में बंगाली भद्र लोक का इस मौसम में छाता अभिन्न अंग होता है............! 

#हिन्दी_ब्लागिंग 

काफी इंतजार करवाने के बाद दिल्ली में बरखा रानी मेहरबान हुई हैं। अब जब वह अपना जलवा बिखेर रही है तो हमें अपनी  बरसातियां, छाते याद आने लगे हैं।  बरसातियां तो  खैर बहुत बाद में मैदान में आईं, पर छाते तो सैंकड़ों सालों से हम पर छाते रहे हैं। छाता, जिसे दुनिया में ज्यादातर  "Umbrella"  के नाम से जाना जाता है, उसे यह नाम लैटिन भाषा के  "Umbros"  शब्द, जिसका अर्थ छाया होता है, से मिला है।  समय के साथ  इसका चलन कुछ कम जरूर हुआ है। क्योंकि पहले ज्यादातर लोग पैदल आना-जाना किया करते थे ! तब धूप और बरसात में इसकी सख्त जरुरत महसूस होती थी।  पर फिर बरसातियों के आगमन से या कहिए कि मोटर गाड़ियों की सर्वसुलभता के कारण इसकी पूछ परख कुछ कम हो गयी।  वैसे मौसम साफ होने पर यह एक भार स्वरूप भी तो लगने लगता था। फिर भी हजारों सालों से यह हमारी आवश्यकताओं में शामिल रहने के लिए जी-तोड़ कोशिश करता रहा और इसमें सफल भी रहा ही है।

      


खोजकर्ताओं  का मानना  है कि मानव ने आदिकाल से ही अपने  को तेज धूप से बचाने  के लिए वृक्षों के  बड़े-बड़े पत्तों इत्यादि का उपयोग करना शुरू कर दिया होगा। आज के छाते के पर-पितामह का जन्म कब हुआ यह कहना कठिन है, फिर भी जो जानकारी मिलती है, वह हमें 4000 साल पहले तक ले जाती है। उस समय छाते सत्ता और धनबल के प्रतीक हुआ करते थे और राजा-महाराजाओं की शान बढ़ाने का काम करते थे। शासकों और धर्मगुरुओं के लिए छत्र एक अहम जरूरत हुआ करती थी। धीरे-धीरे इसे आम लोगों ने भी अपनाना शुरू कर दिया। 
ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले चीन ने करीब तीन हजार साल पहले पानी से बचाव के लिए जलरोधी छतरी बनाई थी ! फिर समय के साथ-साथ छोटे छातों का चलन शुरू हुआ तो उसमें भी फैशन ने घुस-पैठ कर ली, खासकर  ग्रीस और रोम की महिलाओं के छातों में, जो उनके लिए एक जरूरी वस्तु का रूप इख्तियार करती चली जा रही थी. उस समय छाते को महिलाओं के फैशन की वस्तु ही समझा जाता था. ऎसी मान्यता है कि किसी पुरुष द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सबसे पहले इसका उपयोग अंग्रेज पर्यटक और मानवतावादी "जोनास हानवे" ने करना आरंभ किया था. जिसकी देखा-देखी अन्य लोगों ने भी पहले इंग्लैण्ड और बाद में सारे संसार में इसका उपयोग करना शुरू कर दिया।    
 

लोगों की पसंद और इसकी उपयोगिता को देखते हुए इस पर तरह-तरह के प्रयोग भी होने शुरू हो गए । इसका रंग-रूपबदलने लगा। इसके कई तरह के "फोल्डिंग" प्रकार भी बाजार में छा गए, जिनका आविष्कार 1969 में हुआ।  इसकी यंत्र-रचना और इसमें उपयोग होने वाली चीजों में सुधार तथा बदलाव आने लगा।  सबसे ज्यादा ध्यान इसके कपडे पर दिया गया जिसे आजकल टेफ्लॉन की परत चढ़ा कर काम में लाया जाता है, जिससे कपड़ा पूर्णतया जल-रोधी हो जाता है।
   
धीरे-धीरे छाता जरुरत के साथ-साथ फैशन की चीज भी बनता चला गया। आजकल इसके विभिन्न रूप यथा पारम्परिक, स्वचालित, फोल्डिंग, क्रच  (जिसे चलते समय छड़ी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है) इत्यादि,  तरह-तरह के आकारों तथा रंगों में उपलब्ध हैं । इसके  साथ ही इसका  उपयोग  नाना प्रकार के अन्य  कार्यों जैसे  फोटोग्राफी,  सजावट या किसी  वस्तु की तरफ ध्यान आकर्षित करवाने के लिए भी किया जाने लगा है ! सबसे ज्यादा सुंदर, कलात्मक और आधुनिक छाते चीन में बनाए जाते हैं जहां इसको बनाने वाले हजारों कारखाने दिन-रात काम करते हैं. पर  इसकी बिक्री में अमेरिका सबसे आगे है. जहां लाखों छाते हर साल खरीदे-बेचे जाते हैं। अब तो उमस से राहत देने के लिए छोटे पंखे और अँधेरे से बचाव के लिए एल.ई.डी. बल्ब  वाले छाते भी बाजार में उपलब्ध हैं !

     
अपने यहां छाते की लोकप्रियता बंगाल में 80 के दशक तक चरम पर थी, जब दफ्तर जाते समय बंगाली बाबू यानी भद्रलोक के पास एक थैले, छाते और अखबार का होना निश्चित सा होता था।   

@ चित्र अंतर्जाल के सौजन्य से 

20 टिप्‍पणियां:

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

मीना जी
बहुत-बहुत धन्यवाद

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

सुन्दर लेख

रेणु ने कहा…

बढिया गगन जी ! यानि छाते की उत्पति का सेहरा चीन के नाम है | बहुत अच्छी जानकारियाँ उपलब्ध हैं आपके ब्लॉग पर | हार्दिक शुभकामनाएं आपके सार्थक लेखन के लिए |

Subodh Sinha ने कहा…

रोचक रूप में छाते की जानकारी, ख़ास कर उन भारतीयों के लिए जो इन जैसे उत्पादों के आविष्कारक देशों के बारे में जाने बिना ही व्यवहार में लाकर 'शून्य' को पकड़े अपनी गर्दन अकड़ाते थकते नहीं .. शायद ...

PRAKRITI DARSHAN ने कहा…

छाते पर इतना गहन अध्ययन...। मैं पूरे आलेख को सपाट पढ़ गया...। सच कहूं अहसास ये हुआ जैसे मेरे आसपास भी एक अपना छाता है उम्मीद का... और छाते से सच कहूँ बारिश का भी गहरा नाता है...। बहुत अच्छे और गहन आलेख पर बधाई स्वीकार कीजिए...।

विभा रानी श्रीवास्तव ने कहा…

वाह
उम्दा लेखन

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

बहुत जानकारी मिली छाते पर । अच्छी पोस्ट ।

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

धन्यवाद, सुशील जी

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

श्वेता जी
मान देने हेतु हार्दिक आभार

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

रेणु जी
सदा स्वागत है आपका

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

सुबोध जी
आज सबको आम खाने से मतलब है

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

संदीप जी
अभिभूत हूँ ऐसा स्नेह पा कर

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

विभा जी
अनेकानेक धन्यवाद

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

संगीता जी
हार्दिक आभार

Sudha Devrani ने कहा…

छाते के पूरे इतिहास के साथ उत्पति एवं प्रकार तक की विशिष्ट जानकारी युक्त आलेख।

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

सुधा जी
अनेकानेक धन्यवाद

Kadam Sharma ने कहा…

एक जानी-पहचानी चीज की अनोखी व सुंदर जानकारी

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

धन्यवाद, कदम जी

Anupama Tripathi ने कहा…

उपयोगी एवं अच्छी जानकारी |

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

हार्दिक आभार, अनुपमा जी

विशिष्ट पोस्ट

सफलता जोश से मिलती है, रोष से नहीं

ट्रक ड्राइवर ब्लॉगर  राजेश रवानी आज जहां अपने ब्लॉग से अच्छी-खासी आमदनी कर रहे हैं वहीं कांग्रेस का कुंठित मानस पुत्र  जो इंजीनिरिंग करने के...