कल एक खबरिया चैनल बता रहा था कि तिरुपति में बालाजी के मंदिर में चढावे के सोने के गहनों को नकली जेवरों से बदल दिया गया। सोने के लाखों रुपये के सिक्कों में हेराफेरी हुई है।
वर्षों पहले कलकत्ते में, शक्ति के रूपों में भी सबसे भयंकर, मां काली की सोने की जीभ चुरा ली गयी थी।
मंदिरों, पूजास्थलों या म्यूजिमों से देवी-देवताओं की मूर्तियां अक्सर चोरी हो ऊंचे दामोँ में बिकती रहती हैं।
पूजास्थलों में एक ही चढावा घूम-फिर कर बार-बार चढता रहता है।
क्या आस्था, ड़र, विश्वास सब तिरोहित होता जा रहा है? स्वर्ग, नर्क, अगला जन्म, यह सब छोड़ आप क्या सोचते हैं इस बारे में?
इस ब्लॉग में एक छोटी सी कोशिश की गई है कि अपने संस्मरणों के साथ-साथ समाज में चली आ रही मान्यताओं, कथा-कहानियों को, बगैर किसी पूर्वाग्रह के, एक अलग नजरिए से देखने, समझने और सामने लाने की ! इसके साथ ही यह कोशिश भी रहेगी कि कुछ अलग सी, रोचक, अविदित सी जानकारी मिलते ही उसे साझा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके ! अब इसमें इसको सफलता मिले, ना मिले, प्रयास तो सदा जारी रहेगा !
शनिवार, 28 अगस्त 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
जिसने सबसे ज्यादा विभिन्न रोगग्रस्त पात्रों का किरदार निभाया
अनेकों बार Autism, Dyslexia, Progeria, Paraplegia, Alzheimer, Amnesia, Schizophrenia जैसी अनेक बीमारियों पर, जिनका नाम भी आम लोगों ने सुना...
3 टिप्पणियां:
एक से एक कमीने लोग पड़े हैं इन ट्रस्टों में,
जिनका काम ही सिर्फ़ चोरी करना है।
मैं एक बहुत बड़े मंदिर के ऐसे ट्रस्टी को जानता हूँ।
जिसका पूरा घर-खानदान उसके सहित खतम हो गया।
जो चोरी करेगा वो भरेगा भी।
शर्मा जी हम ने तोपहले इन सभी मंदिरो मै जाना ही छोड दिया है, अगर गये तोफ़िर चढवा चढना ही छोड दिया.... क्योकि भगवान, खुदा इन स्थानो पर नही रहते,
भगवान के घर भी अंधेर !!!
एक टिप्पणी भेजें