"बिजली का तेल" यह क्या होता है ? मेरे पूछने पर उन्होंने बताया कि बिजली के
ट्रांस्फार्मरों में जो तेल डाला जाता है वह लगातार 'हाई वोल्टेज करंट' के संपर्क में आ दर्द निवारक की क्षमता प्राप्त कर लेता है। जोडों इत्यादि के
दर्द में काफी फायदेमंद रहता है ..............!
#हिन्दी_ब्लागिंग
कुछ दिनों से एक मित्र की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी तो एक दिन उन्हें देखने उनके घर जाना हुआ। हालांकि
उनकी उम्र अभी कुछ ज्यादा नहीं है, 45-46 के होंगे और कोई दुर्घटना भी नहीं हुई पर अचानक जोडों में दर्द शुरु हो गया जिससे बहुत परेशान हैं, चलने-फिरने में बहुत तकलीफ होती है। सीढियां तो बिल्कुल नहीं चढ-उतर पा रहे हैं। चिकित्सा वगैरह का पूछने पर बताया कि अलबत्ता अभी किसी डाक्टर को नहीं दिखाया है पर जो भी दवा जिसने बताई या "दिखाई-सुनाई" पडी सबका उपयोग कर चुके हैं पर कोई फायदा नहीं हुआ है। फिलहाल अभी बिजली का तेल आजमा रहे हैं।

"बिजली का तेल" यह क्या होता है? मेरे पूछने पर उन्होंने बताया कि बिजली के ट्रांस्फार्मरों में जो तेल डाला जाता
है वह लगातार 'हाई वोल्टेज करंट' के संपर्क में आ दर्द निवारक की क्षमता प्राप्त कर लेता है। जोडों इत्यादि के दर्द में काफी फायदेमंद रहता है, मुझे भी बहुत आराम मिला है। कुछ देर बैठ कर मैं वापस तो आ गया पर इस अजीब दवा के बारे में पहली बार सुन कुछ पेशोपेश में पडा हूं। रंग चिकित्सा के बारे में तो सुना था कि सूर्य किरणों से पानी या तेल को लाल, हरे, नीले रंग की बोतलों में आवेषित कर उससे रोग निवारण किया जाता है। तो क्या बिजली की तरंगों से तेल में भी ऐसी कोई क्षमता आ जाती है ?
मैंने तो पहली बार इसके बारे में सुना-जाना है यदि आपको इस बारे में कुछ भी जानकारी हो तो जरूर साझा करें !बताएं।