गुरुवार, 5 नवंबर 2026

ये जीना भी कोई जीना है लल्लू

अवचेतन मन-मष्तिष्क को लगातार सकारात्मक संदेश, अच्छे विचार प्रेषित किए जाएं तो वह निराशा से उबर जाता है ! हमें बचपन से बताया जाता रहा है कि ईश्वर सभी जगह विद्यमान है और वह अपने बच्चों की सदा रक्षा करता है, तो हमें उसी की उपस्थिति का एहसास अपने अवचेतन को देते रहना है ! हमें भी अपने प्रभु को अपने आस-पास होने का एहसास करना है ! उसे महसूस करने की आदत डालनी है, यह सब इतना आसान नहीं है पर मुश्किल भी नहीं है ........!     

#हिन्दी_ब्लॉगिंग 

दु निया में शायद सबसे मुश्किल काम है हमेशा खुश रहना ! जिसको देखो वह दूसरे को सलाह देता है कि चिंता छोड़ो खुश रहो ! यह कहना बहुत आसान है ! पर हकीकत में लाना बहुत ही कठिन ! पहले यह माना जाता था कि आदमी जितना ज्यादा दवाब में रहता है वह उतना ही ज्यादा निखरता है ! पर आजकल परिस्थितियां बहुत बदल गई हैं ! लोग, यहां तक की बच्चे-किशोर तक ज्यादा दबाव के कारण मानसिक रोगी बन जाते हैं ! सर्वाधिक लोगों को ऐसा लगता है कि हम सब जी तो रहे हैं, क्योंकि और कोई चारा भी नहीं है, पर बतौर अमिताभ उन्हें लगने लगता है कि ''ये जीना भी कोई जीना है !'' 

 

तनाव 

अ धिकतर लोगों की आर्थिक स्थिति संतोषजनक ना होने के कारण वे हमेशा तनाव में रहते हैं ! पर जो संपन्न हैं, वे भी परेशान हैं ! पैसा बहुत सी चीजों का हल है, पर सभी का नहीं ! इसलिए जब कभी भी सुख का कोई छोटा-मोटा पल मिल भी जाए तो उसको भी भरपूर जिएं ! कब तक हताशा-निराशा के गर्त में डूबे रहेंगें ! इससे उबरना है ! इसके लिए किसी से कोई अपेक्षा ना रखें ! दूसरों को खुश रखने की कोशिश ना करें ! अपने मन की सुनें ! अपना मनपसंद काम या शौक पूरा करते रहें ! खुद को किसी से कमतर ना समझें !  

इस सबके अलावा हमें खुश रहने के और भी तरीके तो खोजने ही होंगे ! क्योंकि जो जीवन मिला है उसको काटना नहीं है बल्कि उसका आनंद लेना है ! बीती ताहि बिसारनी है, आगे की सुध लेनी है ! क्योंकि जो बीत गया उसे तो सुधारा नहीं जा सकता पर उससे सीख जरूर ली जा सकती है, जिससे वर्तमान का ख्याल रखा जा सके और वह बुरा भूत ना बन सके ! बीते हुए समय का कुछ याद करना ही है तो उसके खूबसूरत पल, परिवार-दोस्तों के साथ बीता यादगार समय, अपनी कोई उपलब्धि याद करें !  

खुशहाली 
जिं दगी में समस्याएं तो कभी खत्म नहीं हो सकतीं ! ऐसा भी नहीं है कि दुनिया में हम ही पर मुसीबतें लदी बैठी हों। संसार की आबादी का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में है ! पर इंसान ठान ले तो क्या नहीं कर सकता ! इस बड़ी मुसीबत के बीच से ही यदि खुशी के कुछ छोटे-छोटे पल चुरा लिए जाएं, तो शायद मुसीबतें भी कुछ शर्मा जाएं ! इसके लिए सबसे अहम है, अपनी सेहत को बरकरार रखना है, ''सेहत हजार नियामत'', यह ठीक रहेगी तभी  परिस्थितियों का मुकाबला हो पाएगा ! तन ठीक रहेगा तो मन भी स्वस्थ बना रहेगा ! 

अवचेतनता 
क हते हैं कि यदि अवचेतन मन-मष्तिष्क को लगातार सकारात्मक संदेश, अच्छे विचार प्रेषित किए जाएं तो वह निराशा से उबर जाता है ! हमें बचपन से बताया जाता रहा है कि ईश्वर सभी जगह विद्यमान है और वह अपने बच्चों की सदा रक्षा करता है, तो हमें उसी की उपस्थिति का एहसास अपने अवचेतन को देते रहना है ! चीन की एक कहावत है कि किसी भी काम को दो हफ्ते तक करने से उसकी आदत पड़ जाती है ! हमें भी अपने प्रभु को अपने आस-पास होने का एहसास करना है ! उसे महसूस करने की आदत डालनी है ! सबसे बड़ी बात समय कभी एक सा नहीं रहता, यह सदा याद रखें ! यह सब इतना आसान नहीं है पर मुश्किल भी नहीं है इस पर भी विश्वास रखें !

@चित्रों के लिए अंतर्जाल का हार्दिक आभार 

7 टिप्‍पणियां:

शिवम कुमार पाण्डेय ने कहा…

बिल्कुल सही लिखा है आपने। एक कविता याद गई मैथिली शरण गुप्त की "नर हो ,न निराश करो मन को" 🙏🌸❤️

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

शिवम जी,
बहुत दिनों बाद मिलना हुआ 😊
आपको दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं, सपरिवार

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

दिग्विजय जी,
अनेकानेक धन्यवाद। आपको, सपरिवार, दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके जीवन में सुख, समृद्धि सदा बनी रहे 🙏

Anita ने कहा…

सकारात्मक संदेश देने से ही पूरी बात नहीं बनती, 'ध्यान' को जीवन का अंग बनाना होगा, ध्यान की गहराई में अपने भीतर उस केंद्र को पाना होता है, जहां कोई द्वन्द्व नहीं है, पूर्ण शांति है, एक बार भरोसा हो जाये कि हम शांत और प्रेम पूर्ण चेतना हैं तो कोई भी समस्या हमें परेशान नहीं करती, बल्कि उसका समाधान मिलने लगता है

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

अनीता जी,
शुभ पर्व की बहुत बहुत मंगल कामनाएं ✨🙏

जितेन्द्र माथुर ने कहा…

आपकी सभी बातेँ सही हैं गगन जी. दीपोत्सव की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

जितेन्द्र जी,
आपका सदा स्वागत है। शुभ पर्व की मंगलकामनाएं स्वीकारें🙏🙏

विशिष्ट पोस्ट

कदर तेरी ना जानी 😔

इसके माखौल का कारण यह खुद है ! अपने टिकाऊपन यानी शेल्फ-लाइफ के कारण यह बाजार में महीनों पहले से पैक होकर बिकने लगती है। अब सभी जानते हैं कि ...