मंगलवार, 18 जून 2013

भेजा फ्राई करवाना है?

हमने बहुत सारे इंटरव्यू दिए और देखे होंगे पर इस तरह के भेजा फ्राई करने वाले इंटरव्यू से शायद ही किसी का पाला पडा हो। विश्वास नहीं होता तो जरा इसमें शामिल हो देखिए। लीजिए इंटरव्यू शुरु हो चुका है।

अफसर : आपका नाम क्या है?
मोहन   : एम.पी., सर।

अफसर : ठीक से पूरा बताओ
मोहन   : मोहन पाल, सर                                                    
 
अफसर : आपके पिता का नाम?
मोहन   : एम.पी., सर।

अफसर : इसका क्या मतलब है?
मोहन   : मनमोहन पाल, सर।

अफसर : आप कहां रहते हैं?
मोहन   : एम.पी., सर।

अफसर : अच्छा, मध्य प्रदेश?
मोहन   : नहीं सर, मुन्नार पुरम।

अफसर : ओह,हो! तुम्हारी क्वालिफ़िकेशन क्या है?
मोहन   : एम.पी., सर।

अफसर : अब यह क्या है?
मोहन   : मैट्रिक पास, सर।

अफसर : तुम्हे यह नौकरी क्यूं चाहिए?
मोहन   : एम.पी., सर।

अफसर : (गुस्से से) अब इसका क्या मतलब है?
मोहन   : मनी परोब्लम, सर।

अफसर : अपनी विशेषता बताओ।
मोहन   : एम.पी., सर।

अफसर : अरे, साफ-साफ बताओ #$@#$##
मोहन   : मल्टिपरपज परस्नैलिटी।

अफसर : इंटरव्यू यहीं खत्म होता है, आप जा सकते हैं।
मोहन   :  एम.पी., सर।

अफसर : अब इसका क्या मतलब है?
मोहन   : मेरा परफ़ारमेंस...?

अफसर : (बाल नोचते हुए) एम.पी. !!!
मोहन   : यानि?
अफसर : MENTALLY PUNCTURE.        G E T...O U T

विशिष्ट पोस्ट

सफलता जोश से मिलती है, रोष से नहीं

ट्रक ड्राइवर ब्लॉगर  राजेश रवानी आज जहां अपने ब्लॉग से अच्छी-खासी आमदनी कर रहे हैं वहीं कांग्रेस का कुंठित मानस पुत्र  जो इंजीनिरिंग करने के...