बुधवार, 28 अप्रैल 2010

आज का धृतराष्ट्र, जो खुद ही बैल को उकसा रहा है।

एक आदमी नदी के किनारे बहुत उदास सा बैठा था। उससे कुछ दूरी पर एक संत भी बैठे थे, अपने प्रभू के ध्यान में। अचानक उनका ध्यान इस दुखी आदमी की ओर गया। संत उठ कर इसके पास आए और पूछा कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही उदास भी बहुत हो क्या बात है? संत के प्रेम भरे वचन सुन उस आदमी की आंखों से आंसू बहने लगे, फिर कुछ संयत हो बोला, जब तक मैं काम करता था तो सब मुझसे खुश रहते थे, पर अब बुढा हो चला हूं तो मेरे ही घरवाले मुझे तंग करते हैं, मारते पीटते हैं, हर समय दुत्कारते रहते हैं। इतना कह उसने अपनी पीठ पर लगे निशानों को दिखाया और बोला आज मैं घर से यह सोच कर निकला हूं कि अपनी जिंदगी खत्म कर दूंगा। मैं इस नदी में ड़ूब कर मर जाना चाहता हूं। संत ने उसे ढाढस बंधवाया और कहा, जान देना कायरों का काम है। तुम मेरे साथ चलो तुम्हारे रहने, खाने का सब इंतजाम मेरे आश्रम में हो जाएगा। इस पर वह आदमी चुप रहा। संत ने पूछा क्या सोच रहे हो? चलो। वह आदमी बोला, पर मेरे बिना मेरे घरवालों का क्या होगा?

यह तो एक कहानी थी। पर कहानियां भी तो कहीं ना कहीं सच्चाई समेटे होती हैं।

इस कहानी से बिल्कुल मिलता हुआ वाकया मेरे सामने घट रहा है। मेरे यहां एक दफ्तरी है। उसके दो लड़के हैं। एक 32 के करीब तथा दूसरा 30 के आस-पास है। यह खुद पहले सरकारी नौकरी में कुछ ऐसी जगह था जहां पैसे का स्रोत सूखता नहीं था। पर अवकाश ग्रहण करने के बाद आमदनी कम हो गयी पर खर्चे यथावत रहे। अब अपने लड़कों की कर्महीनता के चलते फिर काम करने पर मजबूर है। उसके बड़े लड़के की पहली शादी टूट चुकी है। जिससे उसके एक बच्चा भी है। तलाक लेने देने में इस भले आदमी की सारी जमा पूंजी स्वाहा हो गयी है। पर पुत्र मोह इतना है कि उनके शराबी-कबाबी होने के बावजूद उनकी सारी फरमाईशें जैसे-तैसे पूरी करने को तैयार रहता है। यहां तक कि उनके कपड़े-लत्ते सब खुद धोता साफ करता है। खुद खाए ना खाए उनके लिए हर व्यंजन का इंतजाम करता है उसके लिए चाहे हर महीने उधार ही क्यूं ना लेना पड़े। अभी पिछले साल लड़कों को तिपहिया ले कर दिया था कि रोजी-रोटी से लगेंगे। पर उसकी कमाई भी शराब-कबाब में चली जाती है। इसके हाथ एक रुपया भी नहीं आता उल्टे उसकी किस्त, टूट-फूट, टैक्स वगैरह भी अपनी जेब से भरता रहता है। शिकायत करने पर लड़के आंख दिखाने लगे हैं। पहले तो पुत्र मोह में पड़ लाड़-प्यार मे उन्हें बिगाड़ दिया अब वे हाथ से निकल गये हैं तो हर समय अपना माथा पीटता रहता है। पर मोह माया फिर भी खत्म नहीं हुई है। एक दो बार उसके पूछने पर मैंने बताया कि बहुत सी ऐसी जगहें व संस्थायें हैं जो आप और आपकी पत्नि को अपने यहां रख आपकी बाकि जिंदगी को चैन से गुजारने में सहयोग करेंगी। फिर आपकी पेंशन है आराम से गुजारा हो जाएगा, पर उपर वाली कहानी की तरह फिर वही चिंता कि मेरे बिना दोनो मर जाएंगें साले। अब फिर खोज-खाज कर जिसका तलाक हुआ था उसकी दोबारा शादी करने जा रहा है, पैसे हैं नहीं ब्याज पर बाजार से रकम उठा यह कार्य पूरा करना चाहता है। वह भी तलाक की बात नये सम्बंधियों से छिपा कर। बहुतों ने समझाया कि इस तरह धोखे में रख कर शादी करना ठीक नहीं है। तो इसका जवाब है कि ऐसे तो "बेचारे" की शादी होगी ही नही।

अब ऐसे आदमी को क्या समझाया जाए या कि वह कुछ समझ भी पाएगा कभी जो खुद ही बैल को उकसा-उकसा कर कह रहा हो, आ, आ मुझे मार।

मंगलवार, 27 अप्रैल 2010

हंसने की कीमत नहीं देनी पड़ती,

कभी-कभी कुछ याद आ जाता है तो बांटने की इच्छा हो जाती है.........................

संता सिंह का बेटा बंटी बहुत देर से नाई की दुकान में बैठा था। जब काफी समय हो गया तो नाई ने पुछा, क्यूं बेटा बहुत देर से बैठे हो क्या बात है?बंटी ने जवाब दिया, मुझसे बंता अंकल की कार का शीशा टूट गया है, वे मुझे गुस्से में ढूंढ रहे हैं। यही एक जगह है जहां वह मेरे होने की उम्मीद नहीं कर सकते।
रोज-रोज की परेशानियों, असफलताओं तथा मुफलिसी से परेशान एक मुसीबत के मारे ने भगवान से प्रार्थना की कि अब तो मुझे उठा ही लो तंग आ गया हूं जिंदगी से।
उसी समय यमदूत प्रगट हो बोला, चलो।
आदमी ने घबड़ा कर पूछा , कहां?
यमदूत ने कहा, तुम्हीं ने तो अभी प्रार्थना की थी न कि मुझे उठा लो।
आदमी ने आसमान की तरफ देखते हुए कहा, हे प्रभू गरीब आदमी मजाक भी नहीं कर सकता !!!

जंघेल साहब आफिस जाते समय जैसे अपनी बीवी को गले लगा कर विदा होते हैं, तुम्हारी इच्छा नहीं करती कभी ऐसा करने की ? पत्नि ने पूछा।
होती तो बहुत है, पर जंघेल से डर लगता है। पति ने जवाब दिया।

रविवार, 25 अप्रैल 2010

अपनी सेना के वीर जवानों की खातिर इसे पढ़ें और पढवाने की कोशिश जरूर करें.

यह मार्मिक अपील, स्व.ले.सौरभ कालिया, जिन्हें १५.०५.१९९९ को कारगिल में गश्त करते समय पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया था तथा बाद में उनकी नृशंस ह्त्या कर दी थी, के पिताजी द्वारा की गयी है। वे वर्षों से इस मुहिम में जुटे हुए हैं जिससे पाकिस्तान का घिनौना और बर्बर चेहरा दुनिया के सामने आ सके। आपसे प्रार्थना है कि सिर्फ पांच मिनट दे इसे पढ़ें और आगे लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें।

ले.सौरभ कालिया पहले अफसर थे जिन्होंने पाक के नापाक इरादों से कारगिल में अतिक्रमण का पर्दाफाश किया था और इसकी सूचना सेना और देश को दी थी।
15.05.1999 को सीमा पर गश्त करते समय LOC के अंदर ही उन्हें और उनके पांच साथियों को पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना कारागार में डाल दिया था। जहां उन्हें अमानवीय परिस्थितियों में तीन हफ्तों तक अमानुषिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस सब के गवाह थे उनके शरीर पर पड़े दाग जो सच्चाई बताने के लिए उनके शवों पर मौजूद थे जब उनके पार्थिव शरीरों को पाक सेना ने वापस किया। उन निशानों से पता चलता है कि पाक सेना अधिकारी पाश्विकता की किस हद तक जा चुके हैं। जवानों के शरीरों पर जगह-जगह जलती सिगरेटों से दागने के निशान अपनी कहानी कहते थे। कानों को किसी नूकीली चीज से बुरी तरह छेदा गया था। आंखें फोड़ कर निकाल दी गयीं थी। दांत और जबड़े की हड़्ड़ियां तोड़ डाली गयी थीं। शरीर के कोमल तथा नाजुक अंगों का तो और भी बुरा हाल कर दिया गया था। यह तो प्रमाण थे शरीर पर हुए जुल्म के पर मानसिक रूप से उन्हें कितनी यंत्रणा दी गयी होगी उसकी तो कल्पना भी नहीं की जा सकती। पूरे 22 दिनों तक पाश्विक अत्याचार के बाद उन सब को गोली मार मौत के घाट उतार दिया गया। इस बर्बरता पूर्ण हत्याकांड़ में पाक सेना ने किसी भी युद्धबंदियों के लिए बने नियम या कानून की परवाह नहीं कर पूरी दुनिया को ठेंगा दिखाया है।

इधर जहां हमें नाज है अपने वीर जवानों पर, उनकी देशभक्ति पर, उनके धैर्य पर, उनके साहस पर, उनकी दृढता पर, उनकी इच्छा शक्ति पर वहीं उनके ऊपर हुए अत्याचार को देख सुन कर भी ढील बरतने वाले देश के कर्णधारों और उन तथाकथित मानवाधिकार के नाम पर अपना उल्लू सीधा करने वालों मतलब परस्तों ने जैसी उदासीनता दिखलाई है उससे ड़र है कि अपने बच्चों को फौज में भेजने की इच्छा रखने वाले माता-पिता को ऐसा करने के पहले दो बार सोचना पड़ेगा। इतना ही नहीं इस तरह के व्यवहार ने फौज को भी कोई अच्छा संदेश या संकेत नहीं भेजा है।

इस घटना को राष्ट्र के सम्मान के साथ जोड़ते हुए हमें देश के कर्णधारों को झिंझोड़ना होगा कि यदि सेना और उसके जवानों के साथ, जो खुद जाग कर हमारे चैन से सोने का इंतजाम करते हैं, जो मौत से दो-दो हाथ इसलिए करते हैं कि हमारी जिंदगियां सुरक्षित रहें, जिनके लिए देश अभी भी "माँ" है, ऐसा ही सलूक होता रहा तो तुम भी महफूज नहीं रह पाओगे। संसार के मानवाधिकार आयोगों के सामने सारी पोल खोलनी होगी जिससे पाकिस्तानी सेना का दो मुंहा चेहरा और उसका गिजगिजा सच बेनकाब हो सके। यदि अब भी हम यूं ही ढील बरतते रहे और दोषियों को दंड़ नहीं दिया गया तो आने वाले समय मे उनकी हरकतों का अंदाज लगाया जा सकता है।
ले.सौरभ कालिया के अलावा उन पांच जवानों, जिन्होंने मातृभूमि के खिलाफ मुंह खोलने से मौत को गले लगाना बेहतर समझा, के नाम हैं :

१, Sep। Arjun Ram s/o Sh। Chokka Ram; Village & PO Gudi। Teh। & Dist.Nagaur, (Rajasthan)2. Sep. Bhanwar Lal Bagaria h/o Smt. Santosh Devi; Village Sivelara;Teh.&Dist.Sikar (Rajasthan)3. Sep. Bhikaram h/o Smt. Bhawri Devi; Village Patasar; Teh. Pachpatva;Distt.Barmer (Rajasthan)4. Sep. Moola Ram h/o Smt. Rameshwari Devi; Village Katori; Teh. Jayal;Dist.Nagaur(Rajasthan)5. Sep. Naresh Singh h/o Smt. Kalpana Devi; Village Chhoti Tallam;Teh.Iglas ; Dist.Aligarh (UP)

द्वारा :
डॉ एन के कालिया
सौरभ नगर, पालमपुर, 176061
हिमाचल प्रदेश।
+९१(०१८९४)32065

शनिवार, 24 अप्रैल 2010

जय हिंद, जय जवान. इसे जरूर पढ़ें और कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा लोग पढ़ सकें.

पोस्ट कुछ बड़ी जरूर है पर पाकिस्तान में हमारे युद्ध बंदी जवानों की दुर्दशा का खुलासा करती है। हम चैन से सो सकें उसके लिए अपने प्राणों की आहूती देने वालों को शत-शत प्रणाम। ई-मेल से सीधे पेस्ट करने के कारण ठीक के व्यवस्थित नहीं हो पाया है, उसके लिए क्षमा चाहता हूँ। पर इसे आगे जरूर बढ़ाएं।
Dear Sir/Madam ,
SPARE 5-MINUTES from ur busy schedule. PLEASE !!!
Lt. Saurabh Kalia of 4 JAT Regiment of the Indian Army laid down his life at the young age of 22 for the nation while guarding the frontiers at Kargil.
His parents, indeed the Indian Army and nation itself, lost a dedicated, honest and brave son.He was the first officer to detect and inform about Pakistani intrusion. Pakistan captured him and his patrol party of 5 brave men alive on May 15, 1999 from the Indian side of LOC.
They were kept in captivity for three weeks and subjected to unprecedented brutal torture, evident from their bodies handed over by Pakistan Army on June 9, 1999.
The Pakistanis indulged in dastardly acts of inflicting burns on these Indian officers with cigarettes, piercing their ears with hot rods, removing their eyes before puncturing them and breaking most of the bones and teeth.
They even chopped off various limbs and private organs of the Indian soldiers besides inflicting unimaginable physical and mental torture.
After 22 days of torture, the brave soldiers were ultimately shot dead. A detailed post-mortem report is with the Indian Army. Pakistan dared to humiliate India this way flouting all international norms.
They proved the extent to which they can degrade humanity. However, the Indian soldiers did not break while undergoing all this unimaginable barbarism, which speaks volumes of their patriotism, grit, determination, tenacity and valour - something all of India should be proud of.
Sacrificing oneself for the nation is an honour every soldier would be proud of, but no parent, army or nation can accept what happened to these brave sons of India . I am afraid every parent may think twice to send their child in the armed forces if we all fall short of our duty in safeguarding the PRISONERS OF WAR AND LET THEM MEET THE FATE OF LT.SAURABH KALIA.
It may also send a demoralising signal to the army personnel fighting for the Nation that our POWs in Pak cannot be taken care of. It is a matter of shame and disgust that most of Indian Human Rights Organisations by and large, showed apathy in this matter.
Through this humble submission, may I appeal to allthe civilized people irrespective of colour, caste, region, religion and political lineage to stir their conscience and rise to take this as a NATIONAL ISSUE !!!
International Human Rights Organizations must be approached to expose and pressure Pakistan to identify, book and punish all those who perpetrated this heinous crime to our men in uniform.
If Pakistan is allowed to go unpunished in this case, we can only imagine the consequences. Below is the list of 5 other soldiers who preferred todie for the country rather than open their mouths in front of enemy -
1. Sep. Arjun Ram s/o Sh. Chokka Ram; Village & PO Gudi. Teh. & Dist.Nagaur, (Rajasthan)
2. Sep. Bhanwar Lal Bagaria h/o Smt. Santosh Devi; Village Sivelara;Teh.&Dist.Sikar (Rajasthan)3. Sep. Bhikaram h/o Smt. Bhawri Devi; Village Patasar; Teh. Pachpatva;Distt.Barmer (Rajasthan)
4. Sep. Moola Ram h/o Smt. Rameshwari Devi; Village Katori; Teh. Jayal;Dist.Nagaur(Rajasthan)
5. Sep. Naresh Singh h/o Smt. Kalpana Devi; Village Chhoti Tallam;Teh.Iglas ; Dist.Aligarh (UP)
Yours truly, Dr. N.K. Kalia (Lt. Saurabh Kalia's father). Saurabh Nagar,Palampur-176061Himachal Pradesh Tel: +91 (01894) 32065
Please sign in by writing your name and then copy and paste it again to forward it to your friends and relatives. Let us give a supporting hand to Dr.Kalia in his efforts to get justice.
Remember, Lt. Kalia and his colleagues died on the front so that we could sleep peacefully in our homes.
PLEASE DON'T BREAK THE ONWARD MOVEMENT OF THIS MAIL.
WE SEND ALL SORTS OF SILLY MAILS TO OUR FRIENDS WHICH COMPEL ONE TO FORWARD BY SAYING THAT IT MAY HARM YOU IF YOU WON'T DO SO. BUT HERE IT IS NOTHING LIKE THAT, IT WILL ONLY BE YOU WHO WILL FEEL SATISFIED IF YOU WILL CONTRIBUTE TO THE CAUSE.
JAI HIND ....Victory to India !!

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2010

तुम्हारे हुस्न का हुक्का बुझ चुका है...............

1, खादी, खाद का काम करती है, तभी तो इसे पहनने वाला हरा भरा हो जाता है।
2, पेड़ जो लगाये गये वे तो बच ना सके, पर फोटो जो खिंचवाए गये वे सुरक्षित रह गये।
3, नयी बनी दिवार दूसरे दिन ही 'आ' रही, ठेकेदार तो बच गया, ठेका दिलाने वाले को दबा गयी।
4, जाने कैसी ऊंगलियां हैं, जाने क्या अंदाज है। तुमने पत्तों को छुआ था, जड़ें हिला कर रख दीं।
5, तुम्हारे हुस्न का हुक्का बुझ चुका है जानम, वह तो हमीं हैं जो गुड़गुड़ाए जाते हैं।

गुरुवार, 22 अप्रैल 2010

एक साक्षात्कार ऐसा भी

"नेट" पर एक साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिला। आप भी आनंद लीजिए :

OFFICER : WHAT IS YOUR NAME ?
CANDIDATE : M P। SIR
OFFICER : TELL ME PROPERLY
CANDIDATE : MOHAN PAL SIR
OFFICER : YOUR FATHER'S NAME ?
CANDIDATE : M P। SIR
OFFICER : WHAT DOES THAT MEAN ?
CANDIDATE : MANMOHAN PAL SIR
OFFICER : YOUR NATIVE PLACE
CANDIDATE : M P। SIR


OFFICER : IS IT MADHYA PRADESH ?
CANDIDATE : NO, MUNNUR PAL SIR
OFFICER : WHAT IS YOUR QUALIFICATION?
CANDIDATE : M P। SIR
OFFICER : (ANGRILY) WHAT IS IT ?
CANDIDATE : METRIC PASS
OFFICER: WHY DO YOU NEED A JOB ?
CANDIDATE : M P। SIR

OFFICER: AND WHAT DOES THAT MEAN ?
CANDIDATE : MONEY PROBLEM SIR
OFFICER : DESCRIBE YOUR PERSONALITY
CANDIDATE : M P। SIR

OFFICER : EXPLAIN YOURSELF CLEARLY
CANDIDATE : MAGNANIMOUS PERSONALITY SIR
OFFICER : THIS DISCUSSION IS NOWHERE, YOU MAY GO NOW
CANDIDATE : M P। SIR

OFFICER : WHAT IS IT NOW
CANDIDATE : MY PERFORMANCE। ...?

OFFICER : MP !!!
CANDIDATE : WHAT IS THAT SIR॥?

OFFICER : MENTALLY PUNCTURE

@a gift of internet 😀


बुधवार, 21 अप्रैल 2010

भाग्य कैसा भी हो, छींका टूटना चाहिए

रेल यात्रा के दौरान मेरी यह कोशिश रहती है कि क्लास कोई भी हो, मौसम कैसा भी हो, यात्रा छोटी हो या बड़ी यदि अकेला हूं तो ऊपर की बर्थ होनी चाहिये। ऊपर वाले की कृपा से तीन-चौथाई यात्राएं ऊपर ही ऊपर की हैं। पर जब से सरकार मेहरबान हो गयी है तब से ऊपर की बर्थ परेशान करने लगी है। कम्प्यूटर भी निवेदन नहीं
मानता है, नीचे की ही जबर्दस्ती थोप देता है। सही भी है, दोनों हाथों में लड़्ड़ू होने से रहे, या तो पैसे कम करवा लो या ऊपर की बर्थ ले लो। पर छींका तो कैसे भी टूटना चाहिए। अभी पांच दिनों की एक त्री-रात्रीय यात्रा से लौटा हूं। वही "बातें तीन रातों की" आपस में बांटना चाहता हूं।  

यात्रा की पहली वाली रात बहुत आसान रही। एक भरी-पूरी फैमिली, छह सदस्यों की। उनके बीच मैं मूसरचंद। क्योंकि उनकी एक बर्थ साइड़ अपर थी। दांत सभी निपोर रहे थे पर उनके मन में कहीं न कहीं हूक थी कि काश छठवीं भी एक साथ होती। बीच बीच में हर सदस्य कनखियों से मुझे देख लेता था पर कुछ कह नहीं पा रहा था। इधर मैं माहौल को अपनी तरफ पा निश्चिंत था कि आज तकदीर पौ-बारह है। कुछ देर बाद जब खाना वगैरह निकलने लगा तो मैंने ही 'बर्फ तोड़ी' कहा, आपलोगों को परेशानी हो रही है तो मैं उधर की बर्थ ले लेता हूं। इतना सुनना था कि पूरे परिवार में जैसे हर्ष की लहर दौड़ गयी। सामने की बर्थ से फटाफट सामान हटाया गया सीट बाकायदा पोछी गयी, मेरे मना करने के बावजूद, जितना भी था, मेरा सामान वहां पहुंचा कर मुझसे विदा ले, पर्दा लगा एक कमरीय सुख को प्राप्त हो लिए।     

दूसरी वाली रात कुछ आड़ी टेढी रही पर मेरी रही। आठ बर्थ। मेरे सिवा दो परिवार, उनके चार से सात वर्षीय, पांच बच्चे वे भी बाप रे बाप। मार पीट, रोना धोना, धमा चौकड़ी, छीना झपटी, यानि बी पी बढाने का सारा सामान। मैं चुपचाप एक पत्रिका में सर घुसाए बैठा था कि सामने वाले ने कुछ पूछा मैं उनसे मुखातिब हुआ ही था कि बगल वाले सज्जन? ने मेरी गोद से पत्रिका झपट ली। होते हैं कुछ लोग जिन्हें किसी भी औपचारिकता पर विश्वास नहीं होता। बुरा लगा पर चुप रहा। कुछ देर बाद उन्होंने पत्रिका अपनी सहगामिनी की ओर बढा दी। पर जब वह वहां से बच्चों के हाथ चली गयी तो मुझसे नहीं रहा गया। मैंने कहा भाई साहब मैं किताब पढ रहा था आधा लेख पढा था पूरा पढ लूं फिर आप ले लिजीयेगा। मेरी बात शायद उन्हें खल गयी उन्होंने तेज आवाज में पत्रिका मंगाई और बोले लीजिए साहब। मैंने मन में सोचा, शर्मा जी आज की रात तो इसी माया जाल में काटनी होगी। पर ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। कुछ देर में शांति की स्थापना हुई। बच्चे लुढकने लगे नींद में । कोई इधर, कोई उधर, कोई नीचे तो कोई ऊपर। इसी बीच ऊपर की बर्थ पर गहरी नींद में सोया एक बच्चा गाड़ी के हिचकोलों से नीचे टपकने को हुआ पर इसके पहले की बाल सीमा रेखा पार करती मैंने उसे बीच में ही दबोच लिया। फिर क्या था अपनी बल्ले-बल्ले हो गयी। बहनापा, भाएनापा जितने नापे होते हैं जुड़ने लगे। पर अपनी निगाह तो चिडिया की आंख जैसी ऊपरी बर्थ पर थी जो मिल गयी और मैं फिर एक बार दुनिया जहान के झंझटों से मुक्त नीचे की रेलम-पेल से अलग अपनी दुनिया में मग्न हो गया।

यात्रा की तीसरी रात अपेक्षाकृत सबसे आसान रही। मेरे सामने तीन बुजुर्ग, मेरे से भी बड़े, विराजमान थे। कुछ देर बाद उनमें से एक ने अपने टिकट निकाले, कुछ देखा और बोले, मैं चौहतर का। फिर अपने बगल वाले से पूछा तुम कितने साल के हो? उन्होंने कहा, बहत्तर का। फिर तीसरे से पूछा गया, तुम? उन्होंने जवाब दिया अड़सठ का। पहले वाले सज्जन बोले ठीक है तुम हम मे सब से छोटे हो, ऊपर वाली बर्थ पर तुम जाना। अढसठिया सज्जन बोले, नहीं साठ के बाद सब एक जैसे होते हैं, मैं नहीं जाऊंगा। जिसके नाम की सीट है वही जाएगा। हालांकि बातें हंसी मजाक में ही हो रही थीं पर विवशता साफ झलक रही थी। मौके की नजाकत को भांप मैंने कहा कि यदि आप चाहें तो मैं ऊपर की बर्थ ले लेता हूं आप मेरी नीचे वाली सीट ले लीजिए। सामने वाले को जैसे दो आंखें मिल गयी हों उन्होंने तुरंत पूछा, आपको ऊपर चलेगा? मैंने मन ही मन कहा, अजी चलेगा क्या उड़ेगा। पर सामने चेहरे पर एक सौम्य मुस्कान ला गर्दन हिला दी।
तो  भाग्य अपने अपने, छींका फिर एक बार टूट चुका था।

विशिष्ट पोस्ट

यूपी का रहस्यमयी मेंढक मंदिर

ओयल कस्बे में स्थित लगभग 200 साल पुराने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसके साथ ही यहां एक और आश्चर्यजनक बात...